फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   singer elly mangat complaint to dgp against police officers

सिंगर एली मांगट ने डीजीपी से मिलकर की शिकायत, बोले- निर्वस्त्र करके पीटा और वीडियो भी बनाया

Tue, 24 Sep 2019 11:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 24 Sep 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
singer elly mangat complaint to dgp against police officers
सिंगर एली मांगट - फोटो : फाइल फोटो
लोक गायक एली मांगट ने सोमवार को पंजाब पुलिस के डीजीपी से मिलकर सोहाना पुलिस थाने के डीएसपी, एसएचओ, डीएसपी के दो गनमैन की शिकायत की। इसके साथ ही उन्होंने अपने खिलाफ केस को सोहाना थाने से अन्यत्र शिफ्ट करने और थाने में मारपीट करने के सभी दोषी पुलिस मुलाजिमों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की। इस मौके पर एली मांगट के साथ उनके वकील भी थे।
विज्ञापन


एली मांगट ने रविवार को सोहाना पुलिस थाने के अफसरों पर आरोप लगाया था कि उसे एसएचओ के कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा गया। उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके भी पिटाई की गई और वीडियो बनाया गया। एली का आरोप था कि सोहाना थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन उसे एसएचओ के कमरे में बंद करके पीटा गया, जहां सीसीटीवी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को डीजीपी से मुलाकात के दौरान एली मांगट ने उन्हें पूरी घटना की विस्तार से जानकारी देते हुए डीएसपी और उनके दो गनमैन और थाने के एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज करने और अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने डीजीपी से यह मांग भी की कि उनका केस सोहाना थाने से अन्यत्र किसी अन्य थाने में शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने डीजीपी से यह भी कहा कि थाने में उनसे की गई मारपीट का कोई वीडियो अगर वायरल होता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी डीएसपी और उनके दोनों गनमैन को होगी। मांगट ने डीजीपी से कहा कि पुलिस ने उसकी बर्बरतापूर्ण पिटाई की, जिसके कारण उसे गहरी चोटें आई हैं। इस बाबत उन्हें फोर्टिस अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट भी उन्हें सौंपी।


इससे पहले मांगट जब डीजीपी से मिलने के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय पहुंचे तो लड़खड़ाते हुए चल रहे थे। डीजीपी से मिलने के बाद जब वे बाहर आए तो पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इतना ही कहा कि पुलिस ने उन्हें बहुत ही बुरी तरह से पीटा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने डीजीपी को सारी बात बताई है और उन्हें उम्मीद है कि दोषियों पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed