फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   singer daler mehndi jailed for two years in human trafficking

मानव तस्करी में सजा होने के बाद पहली बार सामने आए दलेर मेहंदी, बताया अब क्या करेंगे

Sat, 17 Mar 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Mar 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
singer daler mehndi jailed for two years in human trafficking
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला
15 साल पुराने मानव तस्करी केस में सजा होने के बाद गायक दलेर मेहंदी पहली बार मीडिया से रूबरू हुए और बताया कि अब आगे वे क्या करेंगे। दलेर मेहंदी का कहना है कि वे चुप नहीं रहेंगे। सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

 


 

मानव तस्करी केस में दो साल की सजा

singer daler mehndi jailed for two years in human trafficking
दलेर मेंहदी
मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई है। उनके भाई शमशेर सिंह को भी दो साल की सजा सुनाई गई है, साथ ही दोनों को जुर्माना भी लगाया गया है। पटियाला कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए केस निपटाया।

बता दें कि मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया और कुछ देर बाद सजा सुना दी। मामला 2003 का है और केस का फैसला 15 साल बाद हुआ। मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे।

पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था, क्योंकि ज्यादातर लोग अमेरिका ही भेजे गए थे। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर पर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजने का आरोप लगा था। आरोप था कि ये दोनों अपनी म्यूजिक टीम के जरिए लोगों को विदेश भेजते थे और बदले में मोटी रकम लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed