{"_id":"582c8f324f1c1b57368ff96d","slug":"singer-actor-gurdas-maan-s-mother-tej-kaur-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक गुरदास मान की मां तेज कौर का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गायक गुरदास मान की मां तेज कौर का निधन
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
गुरदास मान की माता का निधन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध गायक व अदाकार गुरदास मान की माता तेज कौर का बुधवार की देर शाम गिद्दड़बाहा में निधन हो गया है। करीब 85 वर्षीय माता तेज कौर बीते कुछ समय से हृदय रोग से ग्रस्त चल रहे थे। वह गिद्दड़बाहा में अपने छोटे बेटे गुरपंथ मान के साथ ही रह रहे थे।
मान परिवार के करीबी जसपाल सिंह पाली ने बताया कि माता तेज कौर का अंतिम संस्कार 17 नवंबर को गिद्दड़बाहा में ही होगा। उनका अंतिम संस्कार उनके बड़े बेटे गुरदास मान के आने पर ही होगा। उनके निधन पर ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष एवं गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह, शिअद के हलका इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, धर्म बोर्ड के अध्यक्ष सन्नी ढिल्लों, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार गुरपाल सिंह गोरा समेत विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।