फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Simranjit singh maan released a list of 39 candidates

पंथक फ्रंट ने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की, मान बोले- एजेंडे में कोई बदलाव नहीं

Fri, 30 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Simranjit singh maan released a list of 39 candidates
पंथक फ्रंट ने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की - फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर व अन्य पंथक संगठनों के साथ मिलकर बने पंथक फ्रंट ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इस मौके पर पंथक नेता सिमरनजीत सिंह मान, भाई मोहकम सिंह, दलित क्त्रसंति दल के लाल सिंह, बीबी प्रीतम कौर, प्रो. कृष्ण कुमार आहुजा, जसविंदर धारीवाल व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में 39 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। यह भी घोषणा की गई कि पंथक फ्रंट का चुनाव मेनिफेस्टो भी अगले तीन-चार दिन में जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान के कहा कि चुनाव को लेकर पंथक फ्रंट के एजेंडे में कोई बदलाव नहीं किया गया है और फ्रंट सिखों के इंडिपेंडेंट स्टेट और श्री आनंदपुर साहिब प्रस्ताव पर कायम है। उन्होंने कहा कि हिंदु और इस्लामिक स्टेट के बीच सिख स्टेट जरुरी है। उन्होंने कहा कि जितनी भी पार्टियां पंजाब चुनाव में उतरी हैं, उनके पास सिखों के लिए कोई एजेंडा नहीं है। किसी भी दल ने आज तक सिखों की नस्लकुशी के मुद्दे पर कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया जोकि एक गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि सिखों पर जुल्म करने वालों को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई, किसी सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने पंथक जत्थेदारों को तुरंत रिहा करने की मांग भी की। फ्रंट के चुनाव एजेंडे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनका फ्रंट सरकार में आया तो जिस तरह मोदी ने 43000 करोड़ रुपये उद्योगपतियों के माफ कर दिए हैं, उसी तरह फ्रंट भी किसानों को 1000 करोड़ रुपये तुरंत माफ कर दिए जाएंगे। इस मौके पर भाई मोहकम सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आते ही पंजाब को नशामुक्त करेगी और शराब, चिट्टे व अन्य नशों पर पूरा प्रतिबंध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषित प्रत्याशियों के नाम व विधानसभा क्षेत्र

Simranjit singh maan released a list of 39 candidates
पंथक फ्रंट ने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की - फोटो : अमर उजाला
पंथक फ्रंट की पहली सूची में घोषित प्रत्याशियों के नाम व विधानसभा क्षेत्र इस प्रकार हैं-

जसकरण सिंह काहन सिंह वाला (मानसा), प्रो. मोहिंदरपाल सिंह (पटियाला रूरल), सुरजीत सिंह कालाबुला (धूरी), जसवंत सिंह चीमा (लुधियाना ईस्ट), बलराज सिंह खालसा (धर्मकोट), नरिंदर सिंह खुसरोपुर (कपूरथला), रजिंदर सिंह फौजी (भूलत्थ), परमजीत सिंह जजेआनी (मजीठा), सुलखन सिंह शाहकोट (शाहकोट), जगराज सिंह मूम (महलकलां सुरक्षित), मनदीप सिंह हरेउ (दिड़बा सुर?क्षित), ज्ञान सिंह बंगा (लहरा), रणजीत सिंह धाडी (बुडलाडा सुरक्षित), गुरप्रीत सिंह डडविंडी (सुलतानपुर लोधी), जसविंदर सिंह फगवाड़ा (फगवाड़ा सुरक्षित), गुरमुख सिंह जालंधरी (जालंधर कैंट), धर्म सिंह कलोर (बस्सी पठाना सुरक्षित),

चरणजीत सिंह आजाद (चमकौर साहिब सुरक्षित), गुरविंदर सिंह खालसा (पायल सुरक्षित), शिंगारा सिंह बडला (समराला), रजिंदर सिंह छन्ना (समाना), गुरदीप सिंह धुडी (जैतो सुरक्षित), इकबाल सिंह छब्बा (जीरा), नतर सिंह लोहारा (गिल सुरक्षित), मनबीर सिंह ग्रेवाल (साहनेवाल), तजिंदर सिंह देओल (फिरोजपुर सिटी), गुरवतन सिंह (मुकेरियां), मास्टर कुलदीप सिंह (टांडा), गुरदीप सिंह गरदीवाला (शाम चौरासी सुरक्षित), गुरबिंदर सिंह जौली (फतेहगढ़ चूढ़ियां), अमरजीत सिंह मरोड़ी (शुतराना सुरक्षित), गुरमीत सिंह मान (सुजानपुर), डा. गुरजिंदर सिंह (तरन तारन), करम सिंह भोईयां (खडूर साहिब), बहादर सिंह राहों (नवां शहर), पिशोरा सिंह जस्सोवाल (गढ़शंकर), जगदीश सिंह खालसा (छब्बेवाल सुरक्षित), गुरदीप सिंह बठिंडा (रामपुरा फुल) और सतनाम सिंह (खेमकरन)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed