सिमरजीत सिंह बैंस का अकाली-कांग्रेस पर हमला, कहा- दोनों पार्टियों के नेता मिले हुए हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस बुधवार को पटियाला में अकाली दल और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर को कांग्रेस पार्टी की ओर से लंबी, तो शिरोमणि अकाली दल (बादल) की ओर से पटियाला में रैलियां आयोजित कर बरगाड़ी मोर्चे को नुकसान पहुंचाया गया है। कहा कि जब उसी दिन सारी सिख संगत की ओर से बरगाड़ी कांड के खिलाफ कोटकपुरा से बरगाड़ी तक मार्च करने का एलान किया हुआ था।
इन पार्टियों को अपनी रैलियां न करके इस मार्च में शामिल होना चाहिए था। जबकि इन दोनों पार्टियों के नेताओं ने आपस में एकजुट होकर अपनी-अपनी रैलियां रख लीं, ताकि पंजाब के दोनों कोनों से संगत को इस मार्च में जाने से रोका जाए और इस इंसाफ मोर्चे में संगतों की भागीदारी कम की जा सके।
बैंस ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों के नेता मिले हुए हैं और अपनी-अपनी सरकार आने पर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने से कन्नी काट रहे हैं। आगे कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसा कोई भी फैसला लेने के लिए तैयार नहीं है, जिसमें बादल परिवार को सेक लगे। इसी वजह से जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
एक सवाल के जवाब में बैंस ने कहा कि पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी की ओर से पंजाब में खसखस की खेती को मंजूरी दिए जाने की मांग को समर्थन देना चाहिए। आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार दोनों पक्षों को खुश करना चाहती है, इसलिए इस मामले पर कोई भी फैसला नहीं ले पा रही है।