{"_id":"5bcf5466bdec22694d431855","slug":"simardeep-singh-martyr-in-mizoram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः सेहरे की लड़ियां बुन रही थी मां, घर पहुंचा शहीद बेटे का पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः सेहरे की लड़ियां बुन रही थी मां, घर पहुंचा शहीद बेटे का पार्थिव शरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Updated Wed, 24 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
शहीद सिमरदीप सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ में तैनात 27 साल के शहीद सिमरदीप सिंह निवासी दशमेश नगर बटाला का पार्थिव शरीर मंगलवार को बटाला पहुंचा। मां पलविंदर कौर अपने बेटे का शव देखते ही चीखने लगी वहीं पिता की आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। करीब 11 बजे शमशानघाट में पूरे सरकारी सम्मान के साथ सिमरदीप सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बीएसएफ की टुकड़ी ने सलामी दी।
विज्ञापन
शहीद की मां पलविंदर कौर ने बताया कि 21 नवंबर को उसके बेटे की शादी थी। शादी की सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी, घर में रंग रोगन हो रहा था, दुल्हन के लिए कपड़े तक खरीद लिए गए थे। कुछ दिन पहले सिमरदीप का फोन आया था कि वह अपनी शादी से दस दिन पहले आ जाएगा। वह सिमरदीप से कहती थी कि घर में अपना काम है, वही कर ले मगर सिमरदीप को बीएसएफ में ही भर्ती होना था।
विज्ञापन
पलविंदर कौर ने बताया कि उसका सपना था कि उसके बेटे के सिर पर सेहरा बंधे लेकिन उसका यह सपना अब कभी पूरा नहीं होगा। सिमरदीप के भाई हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि उसके लिए गर्व की बात है कि उसका भाई देश के लिए शहीद हुआ है। इस मौके पर पहुंचे शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महा सचिव कुंवर रविंदर विक्की ने बताया कि क्षेत्र में पिछले छह महीनों में यह तीसरा जवान शहीद हुआ है। पूर्व कांग्रेसी मंत्री अश्वनी सेखड़ी ने कहा कि सिमरदीप सिंह की शहादत को पूरा बटाला सलाम करता है। सिमरदीप सिंह की शहादत पर जितना उन्हें दुख है उतना ही उसकी शहादत पर गर्व भी है।
विज्ञापन