फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Silent Satyagraha of Congress in protest against the policies of the Central Government

Chandigarh News: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

Thu, 13 Jul 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Silent Satyagraha of Congress in protest against the policies of the Central Government
चंडीगढ़। सेक्टर-22 के नेहरू पार्क के सामने कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति अपनी एकजुटता में मौन सत्याग्रह किया। इस सत्याग्रह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मौन सत्याग्रह में चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद, जिला अध्यक्ष, संगठनों के प्रमुख विंग युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक, एससी विभाग, अल्पसंख्यक विभाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का चित्र लगा और उसमें सच का प्रहरी लिखे तख्ती लिए थे। कांग्रेस के कार्यकर्ता मुंह पर काला कपड़ा भी बांधे थे। कई लोगों ने काली पट्टी भी बांधी थी। एचएस लक्की ने बताया कि मौन व्रत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को अपने अपने राज्यों में सत्याग्रह करने के राष्ट्रव्यापी आह्वान का हिस्सा था। सत्याग्रह में शामिल हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने धन्यवाद किया। लक्की ने कार्यकर्ताओं को कहा कि राहुल गांधी आम जनता के हितों के लिए लड़ रहे हैं। जनता की दुर्दशा को उजागर करने के लिए आवाज उठा रहे हैं। सच बोलने की वजह से उन्हें मोदी सरकार द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। आज आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था से त्रस्त है। उसके लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

लक्की ने कहा कि आज राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है और सार्वजनिक चिंताओं को उठाने से रोकने के लिए उनके खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सच जीतेगा। लक्की ने कांग्रेसियों से भारी बारिश के कारण संकट में फंसे लोगों की मदद करने और जरूरतमंदों को राशन और भोजन उपलब्ध कराने की भी अपील की। साथ ही प्रशासन और नगर निगम से राहत प्रदान करने के अपने प्रयास तेज करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed