{"_id":"4416d3fe19308015b19435cbb94a8eb5","slug":"sikh-prisoners-release-case-son-of-khalsa-at-high-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई से खालसा की रिहाई को बेटा पहुंचा हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई से खालसा की रिहाई को बेटा पहुंचा हाईकोर्ट
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर चल रहे सूरत सिंह खालसा की पीजीआई से रिहाई के लिए उनके बेटे रविंदरजीत सिंह ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका पर सोमवार को सुनवाई की संभावना है।
विज्ञापन
रविंदरजीत सिंह उर्फ गोगी ने एडवोकेट एडीएस जटाणा के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि उनके पिता सूरत सिंह खालसा को पंजाब पुलिस जबरन पीजीआई चंडीगढ़ ले आई।
विज्ञापन
पारिवारिक सदस्यों और अन्य रिश्तेदारों को पीजीआई में उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। दूसरी ओर, किसी व्यक्ति या उसके पारिवारिक सदस्य की इच्छा के बिना इलाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
इन तथ्यों के साथ मांग की गई है कि सूरत सिंह खालसा को पीजीआई से रिहा कराया जाए, उनसे मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए और जबरन इलाज बंद किया जाए।
वीरवार को रविंदरजीत सिंह अपने वकील के साथ जस्टिस इंद्रजीत सिंह की बेंच के सामने सुनवाई की गुहार लेकर पहुंचे, लेकिन बेंच ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया। अब यह याचिका आम मामलों की तरह सूची के अनुसार सोमवार को सुनवाई के लिए आ सकती है।