फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sikh girl kidnapped in Pakistan returned to parents

भारत का दबाव आया काम, पाक में अगवा सिख युवती घर लौटी, सिरसा का दावा

Wed, 04 Sep 2019 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Sep 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sikh girl kidnapped in Pakistan returned to parents
सिख लड़की का जबरन कराया गया था धर्म परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा लाहौर में आयोजित इंटरनेशनल सिख सम्मेलन में धर्म परिवर्तन के खिलाफ दिए बयान के कुछ घंटे बाद श्री ननकाना साहिब से अगवा की गई सिख युवती जगजीत कौर को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवर के निवास पर पुलिस अधिकारी जगजीत कौर को लेकर आए।

विज्ञापन


वहां जगजीत कौर के माता पिता पहले से इंतजार कर रहे थे। इस अवसर में जगजीत कौर का धर्म परिवर्तन करवाने वाले मुस्लिम युवक का पिता भी मौजूद था। उसने जगजीत कौर के माता-पिता से कहा कि इसके साथ उनके परिवार का कोई संबंध नहीं है। यह जानकारी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक वीडियो संदेश जारी कर दी है।

विज्ञापन

सिरसा ने कहा कि जगजीत कौर अपने माता पिता के घर लौट आई है। गवर्नर सरवर के निवास में जगजीत कौर को उसके माता पिता व भाई के साथ मिलवाया गया। जिस मुस्लिम युवक ने जगजीत कौर का अपहरण कर उसका धर्मपरिवर्तन करवाकर शादी रची थी, उसके पिता ने माफी मांगी और कहा कि इस लड़की के साथ उनके परिवार का कोई भी संबंध नहीं है। जगजीत कौर अपने माता पिता के घर रहेगी।

बता दें कि पूरे मामले को लेकर भारत में कई संगठन और लोगों ने विरोध किया था। वहीं पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान में एक सिख युवती के जबरन धर्मांतरण पर हैरानी जताई थी। सीएम ने इस मामले में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से बात कर दोषियों को कड़ी सजा देने को भी कहा था।

इस दौरान सीएम ने गुस्सा जताते हुए कहा था कि जो भी धर्मांतरण के लिए जिम्मेदार हैं, वे बचने नहीं चाहिए। धर्म एक निजी मामला है। जबरन धर्मांतरण की आज के समाज में कोई जगह नहीं है। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी पूरे मामले को पाक के समझ उठाया था और गहरी चिंता भी व्यक्त की थी।

पंजाब के सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'राहत मिली कि जगजीत कौर ननकाना साहिब में अपने परिवार के पास लौट आईं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने जगजीत कौर को अपनी आवाज दी और सुनिश्चित किया कि हमारी बेटी के खिलाफ जो गलत किया गया है, उसे ठीक किया जाए। इस तरह के जबरन धर्मांतरण का सभ्य दुनिया में कोई स्थान नहीं है और इसे बंद होना चाहिए।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed