{"_id":"63028c94dd37002a2916cccb","slug":"sikh-girl-kidnapped-in-khyber-pakhtunkhwa-province-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सिख शिक्षिका का अपहरण: पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, पिता ने SGPC से की मदद की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में सिख शिक्षिका का अपहरण: पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, पिता ने SGPC से की मदद की अपील
Mon, 22 Aug 2022 01:46 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:46 AM IST
सार
पिता गुरचरण सिंह ने भारत में दुनिया भर के सिखों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से भी पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर जिले के पीर बाबा में शनिवार से लापता एक सिख परिवार की सरकारी शिक्षिका को रास्ते से ही अगवा कर लिया गया। युवती का पता नहीं चल रहा है। पाकिस्तान में रह रहे हिंदू व सिख परिवारों में सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लापता लड़की का नाम दीन कौर है। वह एक सरकारी शिक्षिका है। पिता गुरचरण सिंह पाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और एक गुरसिख परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि सिख व हिंदू भाईचारे ने लड़की के लापता होने के मामले में वहां के डीसी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सरकारी शिक्षक है। रोज की तरह ड्यूटी पर घर से निकली थी। रास्ते में उसके पड़ोसी हसब उल्लाह ने अपने साथियों के साथ उसे अगवा कर लिया। पुलिस और प्रशासन की आरोपियों के साथ मिलीभगत है। यही वजह है कि बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह पिछले कई घंटों से अपनी बेटी की तलाश में जुटे हैं लेकिन स्थानीय पुलिस न्याय नहीं दे रही है। पिता ने पाकिस्तान के अलावा अन्य देशों में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों ने पुलिस की मिलीभगत से लड़की को किसी जगह पर छिपा रखा है।
पिता गुरचरण सिंह ने भारत में दुनिया भर के सिखों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से भी पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाने की मांग की है। पेशावर के बाबा गुरपाल सिंह, बाबा इंद्रजीत सिंह और बाबा हरमीत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिखों पर इस तरह के हमले कर उनके अंदर डर पैदा किया जा रहा है।