{"_id":"697b7283efa0eb340d0102be","slug":"sikh-community-must-unite-to-overcome-the-challenges-facing-the-faith-jathedar-gargajj-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-116387-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंथ को मुश्किलों से निकालने के लिए सिख संगत हो एकजुट: जत्थेदार गड़गज्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंथ को मुश्किलों से निकालने के लिए सिख संगत हो एकजुट: जत्थेदार गड़गज्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि सिख कौम को पंथक और राजनीतिक चुनौतियों से बाहर निकलने के लिए एकजुट होना होगा। जत्थेदार गड़गज्ज शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सिख संगत को संबोधित कर रहे थे।
जत्थेदार ने कहा कि सिखों को धार्मिक और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में मजबूत होना जरूरी है। केवल तभी पंथ विरोधियों को करारा जवाब दिया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सभी सिख राजनीतिक जत्थेबंदियाँ एक साथ नहीं आतीं, तब तक कौम अपनी पूरी शक्ति का एहसास विरोधियों को नहीं दिला सकती। ज्ञानी गड़गज्ज ने कहा कि सिख शहीदों की जीवनियाँ और उनके संघर्ष कौम के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इनसे सीख लेकर संगत को संगठित करना और एकजुट होकर आगे बढ़ना ही पंथ की सुरक्षा और सामर्थ्य सुनिश्चित कर सकता है।