{"_id":"5d37fea28ebc3e6cdf2c8f3a","slug":"sikh-candidates-turban-becomes-problem-in-aarohi-school-recruitments","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के आरोही स्कूलों में भर्ती में पगड़ी बनी बाधा, सिख युवाओं के फोटो नहीं हो रहे अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के आरोही स्कूलों में भर्ती में पगड़ी बनी बाधा, सिख युवाओं के फोटो नहीं हो रहे अपलोड
Wed, 24 Jul 2019 12:16 PM IST
खुशबू गोयल
कौशिक खान, अमर उजाला, छछरौली (यमुनानगर)
कौशिक खान, अमर उजाला, छछरौली (यमुनानगर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आरोही स्कूलों के लिए निकाली गई टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों की भर्ती के लिए आवेदन में सिख समुदाय के युवाओं की पगड़ी बाधा बन रही है। पोर्टल पर पगड़ी धारक की फोटो अपलोड नहीं हो रही और इसलिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही।
यमुनानगर के सिख आवेदकों ने भिवानी बोर्ड कार्यालय में फोन करके अपनी परेशानी बताई, लेकिन वहां से भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। 27 जुलाई अंतिम डेट है, जिसके चलते प्रदेशभर में हजारों की संख्या में सिख युवाओं को भर्ती से वंचित होने का डर सता रहा है।
बोर्ड में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
छछरौली ब्लॉक के गांव बलौली निवासी आत्मजीत सिंह ने बताया कि इंटरनेट कैफे पर लगातार जाकर फोटो अपलोड का प्रयास किया गया, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। अंबाला और कैथल में अपने दोस्तों को फोन करके पूछा तो उन्होंने भी यही समस्या बताई। हर रोज फैफे के चक्कर काट कर लौट आते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड अधिकारियों से भी फोन पर बात की गई। उन्होंने हमसे फोटो लेकर खुद प्रयास किया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इसी प्रकार जो व्यक्ति सर पर टोपी पहने हुए हैं, उसका फोटो भी सॉफ्टवेयर अपलोड नहीं कर रहा है। ऐसे ही होता रहा तो सिख युवा भर्ती ही नहीं हो पाएंगे।

टोपी उतार कर आवेदन कर रहे मुस्लिम युवा
यह समस्या टोपी पहनने वाले मुस्लिम युवाओं के सामने भी आई, लेकिन अधिकतर युवाओं ने टोपी उतार कर फोटो अपलोड कर दिया। जिससे उनकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई, लेकिन जिन्होंने टोपी नहीं उतारी, उनके फोटो अपलोड नहीं हुए। वहीं धार्मिक मामला होने के चलते सिख समुदाय के लोग अपनी पगड़ी नहीं उतार सकते।
895 पदों पर होनी है भर्ती
प्रिंसिपल- 20 पद
पीजीटी- 419 पद
टीजीटी- 380
लाइब्रेरियन- 14
क्लर्क- 32
अकाउंट्स क्लर्क- 30
895 पदों पर होनी है भर्ती
प्रिंसिपल- 20 पद
पीजीटी- 419 पद
टीजीटी- 380
लाइब्रेरियन- 14
क्लर्क- 32
अकाउंट्स क्लर्क- 30
इस बारे में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के यमुनानगर स्टेट वाइस प्रेजीडेंट मनमोहन सिंह का कहना है कि विदेशों में भी पगड़ी की कद्र की जाती है, लेकिन अपने घर में हमें सरकारी नौकरी से वंचित किया जा रहा है। धर्म के लिए सिखों ने बड़ी-बड़ी कुर्बानियां दे रखी हैं। यह धार्मिक मुद्दा है, इसलिए भर्ती के लिए सिख युवाओं की पगड़ी न उतरवाई जाए। शिक्षा बोर्ड और प्रदेश सरकार इस पर तुरंत संज्ञान लें और सॉफ्टवेयर में जल्द से जल्द सुधार करवाएं। अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाया जाए।
पगड़ी का कोई मुद्दा नहीं है। पोर्टल पर 80 फीसदी दिखने वाला फोटो अपलोड होता है। सिख युवाओं की फोटो अपलोड होने में दिक्कत है तो इसे चेक करवाकर दूर किया जाएगा। इस मसले पर अधिकारियों से भी बात की जाएगी।
- जगबीर सिंह, चेयरमैन, शिक्षा बोर्ड