{"_id":"62a102879697ff5a212879de","slug":"sidhu-moosewalas-father-appealed-that-the-governments-should-take-punjab-out-of-hell","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose wala: सिद्धू के पिता की भावुक अपील, पंजाब को नरक से निकालें सरकारें, कहा- इंसाफ न मिला तो छेड़ सकते हैं संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose wala: सिद्धू के पिता की भावुक अपील, पंजाब को नरक से निकालें सरकारें, कहा- इंसाफ न मिला तो छेड़ सकते हैं संघर्ष
Thu, 09 Jun 2022 01:47 AM IST
विजय पुंडीर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:47 AM IST
सार
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि अपने बेटे के कत्ल का इंसाफ लेने के लिए उन्होंने पंजाब सरकार से एक उम्मीद रखी है। अगर इंसाफ न मिला तो जरूरत पड़ने पर इसे लेकर संघर्ष भी छेड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
सिद्धू के पिता की भावुक अपील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को मानसा की अनाज मंडी में जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी और युवक सिद्धू की फोटो वाली टी-शर्ट, बैच, टैटू बनवाकर तथा पगड़ियां बांधकर बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ‘सिद्धू अमर रहे’ और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। दूर-दूर तक जाम लग गया, युवकों ने बड़ी संख्या में पौधे भी बांटे और कईयों ने रक्तदान करके सिद्धू को श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में कीतर्नियों द्वारा मानवता के फर्ज पहचानने और सिद्धू की कमाई प्रसिद्धि को युवकों के लिए एक प्रेरणा बताया। युवकों के नाम संदेश दिया गया कि संसार से जाना सभी ने है, लेकिन नेक कमाई और अच्छे काम करके जाने वाले का इतिहास बनता है। सिद्धू मूसेवाला हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि अपने बेटे के कत्ल का इंसाफ लेने के लिए उन्होंने पंजाब सरकार से एक उम्मीद रखी है। अगर इंसाफ न मिला तो जरूरत पड़ने पर इसे लेकर संघर्ष भी छेड़ा जा सकता है। उन्होंने राजनीतिज्ञों व सत्ताधारियों को अपील की कि वह पंजाब को इस नरक में से निकालें ताकि उनकी तरह किसी और का बेटा इसका शिकार न हो। उन्होंने कहा कि मुझे आज तक यह नहीं पता लगा कि मेरे बेटे का कसूर क्या था, उसको क्यों मारा गया। वह किसी तरह के गलत काम में शामिल नहीं था। उन्होंने सोशल मीडिया से अपील की कि हर बात को खबर न बनाया करें और सिद्धू संबंधी अफवाहें न फैलाई जाएं। उनके बेटे की समाधि पर कोई माथा टेकने की प्रवृति न चलाई जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का सिद्धू का अपना फैसला था, जिस कारण किसी भी पार्टी या राजनीतिज्ञों को बुरा-भला न बोला जाए। उन्होंने कहा कि वह सिद्धू के रास्ते पर चलकर उसे हमेशा जिंदा रखेंगे, लेकिन उसके प्रशंसक, किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने कहा कि 29 मई के अभागे दिन सिद्धू इस दुनिया से चला गया लेकिन लोगों का साथ और प्यार देखकर ऐसा लगता है कि शुभदीप उनके पास ही है, कहीं नहीं गया। उन्होंने अपील की कि सिद्धू का हर एक प्रशंसक उसके नाम का पौधा जरूर लगाए जो उसके बेटे के रूप में जिंदा रहे। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कुलबीर सिंह जीरा, सिमरनजीत सिंह मान, अजीत इंद्र सिंह मोफर, विक्रम सिंह मोफर, दलबीर सिंह गोल्डी उम्मीदवार संगरूर लोकसभा, कलाकार कौर बी, अमृत मान, कोरवाला मान, गुरप्रीत घुग्गी, गिल रोंता के अलावा और भी अनेकों शख्सियतें शामिल हुईं।