मूसेवाला हत्याकांड: विदेश पहुंचे माता-पिता, धमकी पर बोले- मैं डरने वाला नहीं, इंसाफ मिलने तक जंग जारी रहेगी
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने ईमेल के माध्यम से मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को सीधी धमकी दी है। गुर्गों ने धमकी की शुरुआत में चेतावनी सोपू ग्रुप से लिखकर उसके नीचे धमकी लिखी है। इस धमकी को मिलने के बाद मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने डीजीपी को ईमेल कर जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वह किसी की धमकी से डरने वाले नही हैं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को बेकसूर मारा गया है और वह अपने बेटे को इंसाफ दिलाकर रहेंगे और इंसाफ मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। मानसा के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि पुलिस इस ईमेल की जांच कर रही है। उम्मीद है कि इस धमकी के असली या नकली होने का मामला साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा पहले दिन से ही बढ़ाई जा चुकी है।
माता-पिता पहुंचे विदेश, मगर जल्द लौटेंगे स्वदेश
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिजन शुक्रवार सुबह विदेश चले गए हैं। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिनों के बाद स्वदेश लौटेंगे। सिद्धू परिवार के विदेशी दौरे की पुष्टि बलकौर सिंह के सगे भाई चमकौर सिंह सिद्धू ने की है। उन्होंने कहा कि वे दोनों जल्द भारत लौटेंगे। इससे पहले सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कुछ दिन पहले बताया था कि पंजाबी गायक के विदेश के कारोबार को देखने के लिए उन्हें विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। सिद्धू मूसेवाला का कनाडा में कारोबार है। कत्ल की वारदात से एक सप्ताह पहले भी वह दुबई जाकर लौटा था।
लॉरेंस गैंग से मिल चुकी है धमकी
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने ईमेल के माध्यम से मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को सीधी धमकी दी है। गुर्गों ने धमकी की शुरुआत में चेतावनी सोपू ग्रुप से लिखकर उसके नीचे धमकी लिखी है। इस धमकी को मिलने के बाद मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने डीजीपी को ईमेल कर जानकारी दी है।
सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह ने फोन पर बताया कि भतीजे की हत्या के बाद उसके भाई बलकौर सिंह लगातार पुलिस प्रशासन एवं सरकार से इंसाफ मांग रहे हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि बीते दिन ईमेल के माध्यम से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की सिद्धू के पिता बलकौर सिंह को धमकी आई है, जिसमें उन्होंने सिद्धू के पिता को लिखा है कि तू हमारे भाइयों लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया की सुरक्षा को लेकर अगर कुछ बोलेगा तो तेरा हाल भी तेरे बेटे से खतरनाक होगा। हमें पता है कि मनप्रीत मन्नू और जगरूप सिंह रूपा का फर्जी एनकाउंटर तुम्हारे दबाव में ही हुआ है, इस बात को हम नहीं भूले हैं।
मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह ने कहा कि लगातार बलकौर सिंह पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिद्धू की हत्या में नामजद शूटर दीपक मुंडी को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनको एक ही बात कहती रही है कि वो आरोपी के नजदीक है लेकिन अभी तक पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने कहा कि उक्त धमकी के बारे में सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के डीजीपी और पुलिस प्रशासन को जानकारी दे दी है। मानसा पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
रेकी के वक्त केकड़ा के पास था पिस्टल
चार्जशीट के मुताबिक रेकी करने वाले आरोपी संदीप सिंह केकड़ा ने पुलिस पूछताछ में माना कि जब उसने सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी तो उसके पास 32 बोर का पिस्टल था, जिस पर मेड इन इटली लिखा था। इसके अलावा निक्कू के पास 30 बोर का देसी पिस्टल था। पुलिस ने केकड़ा के घर से और निक्कू से पिस्टल बरामद किया है।
निक्कू ने मोबाइल और डोंगल ईंट भट्ठे में फेंका
आरोपी बलदेव सिंह उर्फ निक्कू ने सबूत मिटाने के लिए अपने मोबाइल और डोंगल को हनुमानगढ़ के एक ईंट भट्ठे में फेंक दिया था। यह कबूलनामा निक्कू ने पुलिस पूछताछ में किया था। निक्कू अपने मोबाइल और डोंगल से सिग्नल एप के जरिये कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बात करता था।