फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu Moosewala murder case court sent three people on seven day police remand

मूसेवाला हत्याकांड: मानसा की अदालत ने पवन बिश्नोई, मोनू डागर और नसीब कौर को सात दिन के रिमांड पर भेजा, लॉरेंस से भी पूछताछ जारी

Wed, 15 Jun 2022 05:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jun 2022 05:56 PM IST
सार

पंजाब पुलिस तड़के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली से मानसा ले आई। बिश्नोई को मूसेवाला हत्याकांड मामले में मानसा की सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत से पंजाब पुलिस को बिश्नोई की सात दिन की रिमांड मिली है।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala murder case court sent three people on seven day police remand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार पवन बिश्नोई, मोनू डागर और नसीब कौर को मानसा की अदालत में बुधवार को पेश किया गया। अदालत ने तीनों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब तीनों आरोपी 22 जून तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। इससे पहले इन्हें अदालत ने 15 जून तक रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि पूरी होने पर बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


उधर, पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा में मानसा लेकर आई। अदालत में पेश करने से पहले पुलिस ने लॉरेंस का मेडिकल कराया। तड़के चार बजे मानसा की अदालत में चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट दलजीत कौर की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पंजाब पुलिस अब लॉरेंस से खरड़ में पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस गैंग का हाथ
एडीजीपी (लॉ एंड आर्डर) के नेतृत्व में पंजाब के एडवोकेट जनरल समेत एक टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंच गई थी। दिल्ली पुलिस ने रिमांड समाप्त होने पर लॉरेंस बिश्नोई को अदालत में पेश किया था। दिल्ली पुलिस ने भी मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, जिससे यह साफ हो गया था कि हत्याकांड में बिश्नोई और उसके गैंग का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मई को की गई थी मूसेवाला की हत्या
मशहूर पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे। पंजाबी रैपर की सुरक्षा में चार पुलिस गनमैन थे। इनमें से दो सुरक्षाकर्मियों को पंजाब सरकार ने वापस बुला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed