फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu Moosewala father Balkaur Singh reacts to Lawrence Bishnoi interview

Ludhiana: लॉरेंस के इंटरव्यू पर बोले मूसेवाला के पिता- बदमाश को हीरो बनाने की कोशिश, आगे परिणाम गलत आएंगे

Thu, 16 Mar 2023 07:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Mar 2023 07:48 PM IST
सार

पिता ने कहा कि जेल से इंटरव्यू केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल नहीं खड़ा करता है बल्कि पत्रकारिता पर भी सवाल खड़े होते हैं। इंटरव्यू कर उसे प्रोत्साहित किया जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई जैसे बदमाशों को इस तरह दिखाना और उनका जेल से इंटरव्यू पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और खराब होने की तरफ इशारा करता है। 

विज्ञापन
Sidhu Moosewala father Balkaur Singh reacts to Lawrence Bishnoi interview
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : फाइल

विस्तार

जेल से लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर पंजाब और राजस्थान में हंगामा मचा है। दोनों ही राज्यों की पुलिस का दावा है कि इंटरव्यू उनकी जेल में नहीं हुआ है। इस बीच लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पिता बलकौर सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक बदमाश को हीरो बनाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले समय में इसका गलत परिणाम निकलेगा। यह सब सिद्धू मूसेवाला की बरसी से पहले जानबूझ कर किया जा रहा है। उसकी इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है लेकिन उनके बेटे ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उसे कैसे मिटाया जाएगा? सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां गुरुवार को जीएनई कॉलेज में हुए एक समारोह में पहुंचे थे। सिद्धू मूसेवाला इस कॉलेज में पढ़ते थे।

विज्ञापन


सोची समझी साजिश
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि हैरानी कि बात यह है कि जेल से इतने बड़े गैंगस्टर का इंटरव्यू हुआ और किसी को कुछ पता तक नहीं चला। एक घंटे से ऊपर का इंटरव्यू चला और पंजाब का प्रशासन यह बोल रहा है कि यह पंजाब की जेल का नहीं है और राजस्थान प्रशासन बोल रहा है कि यह राजस्थान का नहीं है। ऐसा कर कानून-व्यवस्था का जलूस निकाला जा रहा है। यह सब सोची समझी साजिश है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की छवि को खराब करने की कोशिश
बदमाश का हीरो बनाया जा रहा है। लोगों के व्यू लिए जा रहे है। बलकौर सिंह ने कहा कि यह इंटरव्यू एलईडी लगाकर लिया गया है। इंटरव्यू की क्वालिटी बहुत हाई है। प्रतीत होता है कि इसकी पूरी तैयारी की गई थी। मगर इसके आने वाले समय में परिणाम काफी खराब होंगे। बेटे की बरसी से पहले ऐसा इंटरव्यू दिखाकर सिद्धू की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है। जब वह जिंदा था तो उसके खिलाफ कई वीडियो को चलाया गया। अब सिद्धू की इमेज को खराब करने के उद्देश्य उन्हीं को दोबारा अपलोड कर दिया गया है ताकि उसकी बरसी पर कम लोग पहुंचे। 

बदमाश को प्रोत्साहित किया जा रहा
बलकौर सिंह ने कहा कि यह वीडियो कहीं भी बना लेकिन पूरी तैयारी से बना है। एचडी वीडियो है और उसकी क्वालिटी भी उच्च है। वीडियो को एडिट कर बनाया गया है। जो चाहिए था... वह गैंगस्टर लॉरेंस से बुलवा लिया गया। पिता बलकौर सिंह ने बताया कि एक साल का समय बीत गया है। अभी तक उन्हें यह पता नहीं चल पाया है कि इस सबके पीछे कौन है।



जेल से इंटरव्यू केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल नहीं खड़ा करता है बल्कि पत्रकारिता पर भी सवाल खड़े होते हैं। इंटरव्यू कर उसे प्रोत्साहित किया जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई जैसे बदमाशों को इस तरह दिखाना और उनका जेल से इंटरव्यू पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और खराब होने की तरफ इशारा करता है। 

सिद्धू के कॉलेज के दोस्तों और प्रोफेसरों से भी मिले माता-पिता
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने बेटे के दोस्तों और प्रोफेसरों से मुलाकात की। सिद्धू के किस्से सुनकर माता-पिता भावुक हो गए। इसके अलावा उन्होंने कंटीन भी देखी, जहां सिद्धू मूसेवाला अपने दोस्तों के साथ समय बिताता था। पूरे कॉलेज का दौरा करने के बाद वह समाजसेवी अनमोल क्वात्रा के साथ वहां मरीजों से भी मिले, जहां कभी मूसेवाला ने आने का सोचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed