फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sidhu Moosewala and Surjit Patar will get Pakistan Waris Shah International Award

Punjab News: सिद्धू मूसेवाला और सुरजीत पातर समेत तीन को मिलेगा पाकिस्तान का वारिस शाह इंटरनेशनल अवार्ड

Sun, 24 Jul 2022 08:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Jul 2022 08:41 PM IST
सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, कवि सुरजीत पातर और लेखक इंद्र को पाकिस्तान का वारिस शाह इंटरनेशनल अवार्ड मिलेगा। इससे पहले पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम को भी यह अवार्ड मिल चुका है।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala and Surjit Patar will get Pakistan Waris Shah International Award
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

विस्तार

पाकिस्तान में पंजाबी भाषा के लिए काम करने वाली संस्था पंजाब संगत पाकिस्तान ने तीन पंजाबी प्रचारक कलाकारों को वारिस शाह इंटरनेशनल अवार्ड देने का एलान किया है। संस्था ने यह अवार्ड गैंगस्टरों के हमले में मारे गए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, पंजाबी कवि सुरजीत पातर और लेखक इंद्र को देने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


पंजाब संगत पाकिस्तान में पंजाबी बुद्धिजीवियों, पत्रकारों व लेखकों की संस्था है। इससे पहले इसी संस्था ने पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम को भी यह अवार्ड दिया था। संस्था के प्रतिनिधि इकबाल केसर का कहना है कि संस्थान की ओर से यह कार्यक्रम पंजाबी लेखक इलियास घुम्मन की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत कवि शिव कुमार बटालवी के जन्मदिन पर केक काटकर की गई। इस तीन दिन तक चले कार्यक्रम की समाप्ति पाकिस्तान के शहर शेखूपुरा में वारिस शाह के वार्षिक उर्स कार्यक्रम से की गई। इसमें पाकिस्तान समेत दुनिया भर में रह रहे पंजाबी लेखकों, कवियों ने सहयोग दिया है। एक दर्जन के करीब संस्थाए जो पंजाबी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करती हैं, इसमें सहयोग दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed