{"_id":"62c33bbf580b4546725964e8","slug":"sidhu-moose-wala-murder-case-punjab-police-gets-transit-remand-of-four-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: प्रियव्रत और केशव समेत चार आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर, पंजाब पुलिस अदालत में करेगी पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: प्रियव्रत और केशव समेत चार आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर, पंजाब पुलिस अदालत में करेगी पेश
Tue, 05 Jul 2022 05:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:09 PM IST
सार
अदालत ने पुलिस रिकॉर्ड समेत असली आदेश पुलिस को सौंप दिया है। तिहाड़ और रोहिणी के जेल अधीक्षक को भी उपरोक्त मुलजिमों की हिरासत आईओ एसपी धर्मवीर सिंह और डीएसपी गोबिंदर सिंह को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विस्तार
पंजाब पुलिस ने सोमवार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दो शूटरों समेत चार लोगों का दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रियव्रत उर्फ फौजी (मुख्य शूटर), कशिश उर्फ कुलदीप (शूटर), दीपक उर्फ टीनू (गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी और दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया) और केशव कुमार (मुख्य शूटरों को वाहन मुहैया करवाने और फरार होने में मदद करने वाला) का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विशेष सरकारी वकील द्वारा आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए एफआईआर नंबर 103/2022 के अंतर्गत सिटी-वन मानसा की तरफ से अर्जी दायर की गई थी। अदालत ने पाया कि गिरफ्तार आरोपियों ने घिनौना अपराध किया है, इसलिए एक दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया जाता है, जिससे आरोपियों को संबंधित कोर्ट के आगे जल्द से जल्द पेश किया जा सके।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया कि आरोपियों की मेडिकल जांच सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाए। अगर आरोपियों को किसी डॉक्टरी सुविधा की जरूरत होती है तो जांच अधिकारी को यह यकीनी बनाने के लिए निर्देश दिया जाता है कि समय के अंदर-अंदर यह सुविधा दी जाए। अदालत ने पुलिस रिकॉर्ड समेत असली आदेश पुलिस को सौंप दिया है। तिहाड़ और रोहिणी के जेल अधीक्षक को भी उपरोक्त मुलजिमों की हिरासत आईओ एसपी धर्मवीर सिंह और डीएसपी गोबिंदर सिंह को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन