फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sidhu comedy show what about prosperity ask highcourt

सिद्धू की कॉमेडी पर नया मोड़, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Sun, 09 Apr 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Apr 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
sidhu comedy show what about prosperity ask highcourt
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : File Photo
नवजोत सिंह सिद्धू के मिनिस्टर बनने के बावजूद टीवी पर कॉमेडी शो में काम करते रहने वाले विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद ये मामला कोर्ट पहुंच गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सिद्धू के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका को सुनवाई के लिए कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा से पूछा कि क्या ये आचार संहित उल्लंघन का मामला नहीं बनता. कोर्ट ने कहा, मंत्री एक सरकारी पद पर तैनात मुलाजिम की तरह है और अगर कोई मुलाजिम सरकारी पद पर रहते हुए बिजनेस करेगा तो क्या ये कनफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट का मामला नहीं बनता है?
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा, मंत्री एक सरकारी पद पर तैनात मुलाजिम की तरह है और अगर कोई मुलाजिम सरकारी पद पर रहते हुए बिजनेस करेगा तो क्या ये हितों के टकराव का मामला नहीं है? कोर्ट ने सिद्धू से कहा कि अगर आप कानून का पालन नहीं करेंगे तो कौन करेगा? कोर्ट ने एक तरह से सिद्धू को आईना दिखाते हुए पूछा कि नैतिकता और शुचिता का क्या होगा?' कोर्ट ने इन सवालों पर एडवोकेट जनरल ने कहा कि वह अभी इस मामले में सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दे सकते. जिसके बाद अदालत नेकी अगली सुनवाई 11 मई को मुकर्रर की है.
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल क्रिकेटर से राजनीति में आए सिद्धू ने हाल ही में पंजाब में मंत्री पद संभाला था, लेकिन इसकी शुरुआत में ही विवाद खड़ा हो गया. सिद्धू कॉमेडी शो में जज की भूमिका में दिखते हैं और ऐसे में एक संवैधानिक पद पर बैठे किसी मंत्री के यूं टीवी कार्यक्रम में दिखने पर विपक्षी नेता सवाल उठा रहे थे. हालांकि सिद्धू यह शो छोड़ने से साफ इनकार कर चुके है. उन्होंने कहा कि ये लाभ का पद नहीं है और ऐसे में वह दिन में मंत्री की जिम्मेदारियां और रात में टीवी शो की शूटिंग पूरी करेंगे.

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed