फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   side effect of yoga day: officer of chandigarh administration engaged, work pending

योग दिवस के साइड इफेक्ट: चंडीगढ़ प्रशासन व्यस्त, जनता परेश्ाान

Fri, 17 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
side effect of yoga day: officer of chandigarh administration engaged, work pending
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आगमन को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के अफसर विश्व योग दिवस की तैयारियों में इस कदर जुटे हुए हैं कि काम के लिए सरकारी दफ्तर पहुंच रही जनता को बैरंग लौटना पड़ रहा है। यूटी प्रशासन के अधिकतर अधिकारियों के ऑफिस से आगंतुकों को  ‘साहब व्यस्त हैं 21 जून के बाद आना’ जैसा जवाब मिल रहा है।

विज्ञापन


डीसी और एडीसी ने तो अपने स्टाफ को साफ हिदायत दे रखी है कि मिलने वालों को 21 जून के बाद ही बुलाएं। सप्ताह भर से डीसी ऑफिस में कोई अधिकारी आम लोगों से नहीं मिल रहा। जो लोग मिलने आ भी जाते हैं उन्हें घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। अमर उजाला ने प्रशासन में ग्राउंड लेवल पर कई दिनों तक अवलोकन किया तो यह बातें निकलकर सामने आईं।
विज्ञापन


डीसी अजीत बालाजी जोशी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नोडल अफसर हैं। डीसी ऑफिस के कमेटी रूम को योग दिवस का कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में प्रतिभागियों की सूची इत्यादि बनाने में स्टाफ दिन भर व्यस्त रहता है। स्टाफ के कुछ लोगों को बीएलओ नियुक्त किया गया है, जो रोज सुबह योग सेंटरों की रिपोर्ट कंट्रोल रूम में देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्टेट आफिस में पसरा सन्नाटा
पटवारी, कानूनगो को बीएलओ की सुपरविजन का काम दे रखा है। वह पिछले 15 दिनों से प्रापर्टी संबंधी मामलों की बजाए बीएलओ के काम का सुपरविजन कर रहे हैं। इंफोर्समेंट विंग का स्टाफ भी योग संबंधी कार्यों में व्यस्त है। तहसीलदार रिहर्सल के कार्यों में व्यस्त हैं। महीना भर पहले जिस डीसी कम एस्टेट ऑफिस में फरियादियों की कतारें लगी रहती थीं वहां सन्नाटा छाया हुआ है।

कोई आ भी जाता है तो उसे साफ मना कर दिया जाता है। अपनी फरियाद लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे सेक्टर-38 निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि उसका प्रापर्टी वॉयलेशन का मामला लंबित है। वह डीसी से मिलकर अपने मामले का जल्द निपटारा करवाए जाने की अपील करना चाहता है। लेकिन उनका स्टाफ बजाए मिलवाने के 21 जून के बाद आने की बात कह रहा है।


चलती रहती हैं बैक टू बैक मीटिंग
सचिवालय और डीसी ऑफिस में इन दिनों बैक टू बैक मीटिंग चलती रहती हैं। दिन भर में आधा दर्जन से अधिक मीटिंग हो रही हैं। इन्हीं मीटिंग में व्यस्तता का हवाला देकर लोगों को अधिकारियों से मिलने नहीं दिया जाता। स्टाफ मिलने से साफ इनकार कर देता है। सचिवालय में तो फिर भी अधिकारी मिल रहे हैं। व्यस्तता इस कदर है कि अधिकारी देर शाम अपने दफ्तरों से निकलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed