फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   side effect of jammu kashmir voilence, sada-e-sarhad try to stop by hindu organization

जम्मू में हिंसा का साइड इफेक्ट, सदा-ए-सरहद को रोकने की कोशिश

Sat, 16 Jul 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 16 Jul 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
side effect of jammu kashmir voilence, sada-e-sarhad try to stop by hindu organization
जम्मू हिंसा का विरोध कर रहे हिन्दू संगठन ने की सदा ए सरहद रोकने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में हुई मारपीट और हिंसा का साइड इफेक्ट जालंधर में देखने को मिला। यहां आज सदा-ए-सरहद को रोकने की कोशिश की गई। अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में हिंदू संगठन शुक्रवार को पीएपी चौक पर बस को रोकने लगे, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस का रूट बदल कर उसको निकलवाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों से हुई मारपीट का विरोध करने हिंदू जागृति मंच के कार्यकर्ता सुबह से ही मॉडल टाउन में जुटने शुरू हो गए थे। इन कार्यकर्ताओं की अगुवाई करने वाले मंदीप बख्शी का कहना था कि यात्रियों पर हमले हो रहे हैं, वहां पर पाकिस्तानी ध्वज फहराए जा रहे हैं। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को इसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। बख्शी के नेतृत्व में भारी संख्या में हिंदू जागृति मंच के वर्कर पीएपी चौक पहुंचे, जहां से पाकिस्तान जाने वाली बस निकलनी थी।
विज्ञापन


इस बीच एसीपी सेंट्रल देवदत्त शर्मा और भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने तनाव देखते हुए बस का रूट बदल दिया। पाकिस्तान जाने वाली बस पीएपी चौक की ओर नहीं आई। इस बीच किसी ने सूचना दी कि बस रामामंडी होशियारपुर रोड के रास्ते से निकाली जा रही है तो कार्यकर्ता भारी संख्या में रामामंडी इलाके में पहुंच गए। पुलिस ने बस को अन्य रास्ते से निकालकर गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed