{"_id":"57388ed44f1c1bfa15ac703d","slug":"siatal-international-film-festival-sort-movie-beti-chandigarh-artist-movie-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिएटल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चंडीगढ़ की ‘बेटी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिएटल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चंडीगढ़ की ‘बेटी’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 May 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
लघु फिल्म बेटी की स्टारकास्ट
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के युवा छात्रों द्वारा निर्मित और कन्या शिक्षा पर केंद्रित लघु फिल्म ‘बेटी’ को वाशिंगटन डीसी में होने वाले 42वें सिएटल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। यह एक शानदार उपलब्धि है, क्योंकि 85 देशों की 421 फिल्मों में शामिल होने वाली यह भारत की एकमात्र शॉर्ट फिल्म है। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी फिल्म मेकर्स पिहू गुप्ता, केशव गर्ग और शुभम गर्ग ने दी है।
उन्होंने बताया कि पर्पल पीपल लैब्स की यह फिल्म सेंट कबीर पब्लिक स्कूल के सहयोग से बच्चों के लिए एक संयुक्त कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी पहल के तौर पर यंग फिल्म मेकर्स एकेडमी एंड गवर्नमेंट स्कूल द्वारा तैयार की गयी है।‘बेटी’ की स्क्रीनिंग इस फेस्टिवल में सिएटल मैमोरियल डे पर 30 मई 2016 को होगी। सिएटल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अमेरिका को सबसे बड़ा फिल्म समारोह माना जाता है और पिछले कुछ वर्षों के दौरान इसमें बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों की फिल्में प्रदर्शित की गयी हैं।
इसमें सत्यजीत रे की अप्पू, अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर, नागेश कुकुनूर की रेनबो, संतोष सिवान की दि टैरेरिस्ट और विकास बहल की क्वीन दिखाई गई है। उन्होंने बताया कि ‘बेटी’ भारत की एकमात्र ऐसी शॉर्ट फिल्म है जिसे छात्रों ने तैयार किया है और जिसे हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मों के महान फिल्मकारों की फिल्मों को दिखाने वाले प्रतिष्ठित समारोह में प्रदर्शित किया जायेगा।’ फिल्म की क्रियू में शामिल पिहू गुप्ता, केशव गर्ग और शुभम गर्ग दि यंग फिल्ममेकर्स एकेडमी से हैं, जबकि इसमें अभिनय करने वाली तीन लड़कियां चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल से हैं।
विज्ञापन
फिल्म ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ मुहिम को समारात्मक दृष्टि से प्रस्तुत करती है। इसमें सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली तीन लड़कियों की वास्तविक कहानी है। उनकी रोजमर्रा लाइफ को इसमें खूबसूरती से दर्शाया गया है, जिसमें उनके सपने और समाज सेवा की इच्छा भी शामिल है।