फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SI and ASI reached behind the bars before farewell

Chandigarh News: एसआई व एएसआई विदाई से पहले सलाखों के पीछे पहुंचे

Fri, 12 Apr 2024 02:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
SI and ASI reached behind the bars before farewell
चंडीगढ़। दस हजार रुपये के रिश्वतकांड में फंसे सेक्टर-17 थाने के एडिशनल एसएचओ बलविंदर सिंह व पीओ सेल के एएसआई हरमीत सिंह की कुछ ही महीनों बाद पुलिस विभाग से विदाई होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही सीबीआई ने दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया। चेक चोरी में केस दर्ज नहीं करने व शिकायत को दबाने के लिए सेक्टर-41 निवासी अनिल कुमार से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह व एएसआई हरमीत को सीबीआई ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से मजिस्ट्रेट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर, दोनों के खिलाफ विभागीय भी जांच खोल दी गई है।अनिल कुमार ने बताया कि शहर निवासी श्याम सुंदर चड्ढा ने वर्ष 2019 में उसके खिलाफ पुलिस को चेक चोरी की लिखित शिकायत दी थी। यह शिकायत पुलिस के पास विचाराधीन थी। दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज हो चुके थे। पिछले कुछ समय से पीओ सेल में तैनात एएसआई हरमीत सिंह की ओर से उसके खिलाफ चेक चोरी के मामले में केस दर्ज करने की धमकियां दी जा रही थीं। यह मामला दबाने की एवज में एक लाख रुपये मांग रहा था। हालांकि, बाद में इसमें सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भी जुड़ गए और दोनों पक्षों के बीच एक लाख रुपये के बजाय 40 हजार रुपये में सौदा तय करवाया लेकिन अनिल कुमार ने सीबीआई एसपी के पास शिकायत कर दी।
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति से पहले एसीआर में पड़े रिश्वत के छीेंटे
रिश्वतकांड में गिरफ्तार सेक्टर-17 थाने के एडिशनल एसएचओ बलविंदर सिंह कुछ ही महीनों सेवानिवृत्त होने वाले थे लेकिन रिटायरमेंट की विदाई से पहले 10 हजार की रिश्वत ने उनकी एसीआर में दाग लगा दिया है। वहीं, एएसआई हरमीत सिंह ने वीआरएस लेने के लिए आवेदन कर रखा था। यह आवेदन अभी विचाराधीन है लेकिन उससे पहले ही रिश्वतकांड ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article