फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SI and ASI arrested for taking bribe of Rs 10 thousand

Chandigarh News: एसआई व एएसआई 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2024 03:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
SI and ASI arrested for taking bribe of Rs 10 thousand
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाने में तैनात एसआई बलविंदर सिंह और पीओ सेल में तैनात हरमीत सिंह को सीबीआई ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ सीबीआई ने प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। इन दोनों को वीरवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, इस रिश्वत के मामले में सेक्टर-17 थाने के एसएचओ राजीव कुमार पर भी गाज गिर गई है। देर शाम एसएसपी की ओर से एसएचओ राजीव कुमार को थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह एक महिला पुलिस अधिकारी को बतौर एसएचओ नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एक चेक चोरी के मामले में शिकायतकर्ता ने कुछ समय पहले सीबीआई में शिकायत दी थी लेकिन एएसआई हरमीत ने शिकायतकर्ता को उसके ही खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और शिकायत को बंद करने की एवज में उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने एएसआई को इतने अधिक पैसे देने से इन्कार कर दिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच 40 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। उधर, शिकायतकर्ता ने इस संबंध में सीबीआई एसपी के पास लिखित शिकायत दे दी। सीबीआई के अधिकारियों ने एक गठित कर दी। बुधवार को शिकायतकर्ता को जांच टीम ने रंग लगे नोट दिए। बुधवार को वह एएसआई हरमीत को पैसे देेने के लिए पहुंचा। पुलिसकर्मी जैसे ही रिश्वत के 10 हजार रुपए दिए गए, उसी समय सीबीआई ने एएसआई को रंगे हाथों 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई एसआई बलविंदर सिंह के घर और गाड़ी की भी तलाशी ली। कुछ दस्तावेज भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

एएसआई की पूछताछ में एसआई के नाम का खुलासा

एएसआई ने पूछताछ में सेक्टर-17 थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के नाम का खुलासा किया। पूछताछ के दौरान एसआई बलविंदर सिंह के नाम का पता लगते ही जांच टीम ने उसे भी धर दबोचा और दर्ज की गई एफआईआर में एसआई का नाम भी जोड़ दिया। आरोपियों के पास से जांच टीम ने रिश्वत के 10 हजार रुपये पहले ही रिकवर कर लिए थे। वहीं, देर रात तक दोनों आरोपियों के चंडीगढ़ और मोहाली में स्थित आवासीय परिसरों में तलाशी लेने की कार्रवाई चल रही थी। दोनों आरोपियों को जांच टीम वीरवार को कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत बंद करने के लिए मांगी गई थी रिश्वत
सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2019 में शहर निवासी श्याम सुंदर चड्ढा की ओर से सेक्टर 41 निवासी अनिल कुमार के खिलाफ शिकायत दी गई थी। इसमें आरोप था कि अनिल कुमार ने श्याम सुंदर चड्ढा के कुछ चेक चोरी कर लिए हैं। वर्ष 2019 से ही यह मामला पुलिस के पास विचाराधीन था। जांच अधिकारी एएसआई हरमीत ने सब इंस्पेक्टर बलविंदर के साथ मिलकर अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज नहीं करने की एवज में एक लाख रुपये की डिमांड की। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। उधर, अनिल कुमार ने इस संबंध में सीबीआई के पास रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article