फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shrimad Bhagwat Katha organized in Sector-45

Chandigarh News: सेक्टर-45 में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Mon, 05 Oct 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha organized in Sector-45
विजय शास्त्री ने प्रेम, संस्कार और सेवा को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-45 स्थित सब्जी मंडी ग्राउंड में रविवार को श्री राधावल्लभ भागवत सेवा ट्रस्ट, राधावल्लभ महिला मंडल और आरबी युवा शक्ति फाउंडेशन की ओर से 15वीं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास विजय शास्त्री ने कहा कि परिवार में प्रेम, बड़ों का सम्मान, युवाओं में संस्कार और समाज में सहयोग ही मजबूत समाज की नींव है। धर्म को केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रखकर सेवा, सद्भाव और मानवता के रूप में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत जीवन को सही दिशा देने के साथ व्यक्ति को परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराती है। कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और अध्यात्म का महत्व समझाया गया। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। कथा के समापन पर भगवान की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed