फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shri Sammed Shikhar has been declared a tourist destination, anger, Jain society will demonstrate on 6th

Chandigarh News: श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए पर आक्रोश, जैन समाज 6 को करेगा प्रदर्शन

Wed, 04 Jan 2023 06:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Shri Sammed Shikhar has been declared a tourist destination, anger, Jain society will demonstrate on 6th
चंडीगढ़। झारखंड के जिला गिरिडीह स्थित जैन समाज का सर्वोच्च तीर्थ श्री सम्मेद शिखर को झारखंड सरकार की ओर से पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में देशभर में जैन समाज के अनुयायियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जैन तीर्थ स्थान सम्मेद शिखर को पवित्र स्थल घोषित किए जाने की मांग की जा रही है। इसी शृंखला में चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर के जैन समाज की सर्वोच्च संस्था जैन महासंघ ट्राइसिटी के बैनर तले जैन समाज द्वारा शुक्रवार 6 जनवरी को चंडीगढ़ में भी रोष मार्च निकला जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन के लिए स्थानीय स्तर पर कैलाश चंद जैन के नेतृत्व में शिखरजी बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया है। इसमें संजय जैन, धर्म बहादुर जैन, संत कुमार जैन, सुशील जैन, नवरत्न जैन, एडवोकेट अजय जैन, मुकेश जैन, मनोज जैन के अलावा ट्राइसिटी की सभी जैन संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल है। संयोजक कैलाश चंद जैन ने बताया कि श्री सम्मेद शिखरजी जैन समाज का सर्वोच्च तीर्थ स्थान है। झारखंड सरकार की ओर से इस क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने की अधिसूचना जारी की गई है। इससे क्षेत्र की पवित्रता भंग होने की आशंका बनी हुई है। लोग वहां अमर्यादित भोजन का सेवन करेंगे तथा पवित्र स्थान के मर्यादा को भी भंग करने की कोशिश करेंगे। जैन समाज पूरी तरह से अहिंसक है तथा मर्यादित सीमा में रहते हैं। इसलिए जैन समाज मांग करता है कि इस क्षेत्र को पवित्र तीर्थ क्षेत्र घोषित किया जाए। इसी मांग पर जैन समाज द्वारा शुक्रवार 6 जनवरी को श्री दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर-27बी से रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को प्रेषित करने हेतु पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक के अलावा राज्यपाल हरियाणा को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed