{"_id":"68ff945c17f69bf91a0286e0","slug":"shri-guru-tegh-bahadur-is-a-symbol-of-bravery-and-truth-nagu-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-855324-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरता और सत्य के प्रतीक हैं श्री गुरु तेग बहादुर: नागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरता और सत्य के प्रतीक हैं श्री गुरु तेग बहादुर: नागू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित चित्रकला संग्रह पुस्तक गुरु तेग बहादुर साहिब की आध्यात्मिक यात्रा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू को साैंपी।
इस दाैरान उन्होंने कहा कि यह पुस्तक नौवें सिख गुरु साहिब की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने व इसे विश्वभर के लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। ऐसी कलात्मक रचनाएं विभिन्न समुदायों को भारत की आध्यात्मिक और नैतिक धार्मिक विरासत से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं। इस पुस्तक में गुरु साहिब की यात्राओं, आध्यात्मिक शिक्षाओं और महान शहादत को चित्रों के रूप में प्रस्तुत किया गया है। तस्वीरों और संक्षिप्त ऐतिहासिक विवरण के कलात्मक संयोजन के माध्यम से यह पुस्तक गुरु साहिब के विश्व भाईचारे, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश को लोगों तक पहुंचाती है। लेखक हरप्रीत संधू ने इन पवित्र स्थलों के सार को बहुत ही बारीकी से उकेरा है।