फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shri Badrish Ramlila Kala Niketan's 67th Ramlila from September 22, Dussehra on October 2

Chandigarh News: श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन की 67वीं रामलीला 22 सितंबर से, दशहरा दो अक्तूबर को

Mon, 21 Jul 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shri Badrish Ramlila Kala Niketan's 67th Ramlila from September 22, Dussehra on October 2
चंडीगढ़। श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन सेक्टर-30 ने रविवार को वर्ष 2025-2027 की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक रघुबीर सिंह खरोला की अध्यक्षता में आयोजित की। इसमें वर्ष 2025 रामलीला आयोजन, रामलीला के तृतीय दशहरा आयोजन के लिए विचार-विमर्श किया गया और नई कमेटियों का गठन किया गया। रामलीला कमेटी के प्रधान मोहिन्दर सिंह रावत ने बताया कि बद्रीश कला निकेतन इस बार 67वीं रामलीला का मंचन 22 सितंबर से 3 अक्तूबर तक सेक्टर-30ए में करेगा और दशहरा सब्जी मंडी ग्राउंड सेक्टर-29सी में मनाया जाएगा l महासचिव दिनेश नेगी ने बताया कि मंगलवार 2 सितंबर को रामलीला के स्टेज पर बजरंगबली जी का ध्वजारोहण पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस माैके पर सभी सदस्यों को आगामी प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निर्देशक राजकुमार एवं सह निर्देशक संदीप गुसाई ने बताया कि रामलीला की रिहर्सल 5 अगस्त से रोज शाम 7 बजे से 9 बजे तक गढ़वाल भवन सेक्टर-29 में की जाएगी l
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed