फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shreya Singla secured statewide second position in Punjab Board class XII

Punjab Board 12th Result: बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेया सिंगला का कमाल, पंजाब भर में हासिल किया दूसरा स्थान

Wed, 24 May 2023 09:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 May 2023 09:25 PM IST
सार

श्रेया सिंगला इस वक्त हैदराबाद स्पोर्ट्स अकादमी में बैडमिंटन गेम वर्ल्ड सीनियर व जूनियर श्रेणी में बैडमिंटन कप के लिए कोचिंग ले रही हैं। श्रेया के पिता दविंदर कुमार ने बताया कि श्रेया पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल आती हैं। बेटी ने पंजाब भर में दूसरे नंबर पर आकर परिवार का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Shreya Singla secured statewide second position in Punjab Board class XII
श्रेया सिंगला को सम्मानित करते स्कूल के मुख्य प्रबंधक राजन गर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम बुधवार को जारी किया है। हालांकि विद्यार्थी गुरुवार सुबह आठ बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। बठिंडा की श्रेया सिंगला ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार वाले एक-दूसरे को लड्डू बांटकर खुशी मना रहे हैं। वहीं सिंगला के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन


श्रेया सिंगला इस वक्त हैदराबाद स्पोर्ट्स अकादमी में बैडमिंटन गेम वर्ल्ड सीनियर व जूनियर श्रेणी में बैडमिंटन कप के लिए कोचिंग ले रही हैं। श्रेया के पिता दविंदर कुमार ने बताया कि श्रेया पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल आती हैं। बेटी ने पंजाब भर में दूसरे नंबर पर आकर परिवार का नाम रोशन किया है। अब श्रेया ग्रेजुएशन करेगी। वह बैडमिंटन वर्ल्डकप की तैयारी भी कर रही है। श्रेया ने बहुत सारे मेडल पहले भी जीते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रेकफास्ट पर भी बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed