फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shortage of doctors will end in Haryana, department will get 777 more MO

Chandigarh News: हरियाणा में खत्म होगा चिकित्सकों का टोटा, विभाग को 777 एमओ और मिलेंगे

Tue, 13 Aug 2024 03:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Shortage of doctors will end in Haryana, department will get 777 more MO
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में अब चिकित्सकों का टोटा खत्म हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही 777 मेडिकल अधिकारी मिलेंगे। स्वास्थ्य निदेशालय ने इसके लिए 28 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय को यह भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी दी गई है। विश्वविद्यालय ने इस भर्ती के लिए 3 नवंबर को लिखित परीक्षा भी तय कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के 3900 पद स्वीकृत हैं। इनमें से करीब 1100 पद खाली हैं। इनमें एसएमओ के 250 पद शामिल हैं। वहीं, इन पदों के मुकाबले कोई भर्ती नहीं की गई। मई 2023 में हरियाणा सरकार ने 1254 मेडिकल आफिसर की भर्ती निकाली थी, लेकिन 250 चिकित्सकों ने चयनित होने के बावजूद नौकरी ज्वाइन नहीं की थी। ऐसे में खाली पदों को भरने के लिए विभाग ने 777 मेडिकल आफिसर की नई भर्ती निकाली है। इस समय हरियाणा के प्रत्येक जिला अस्पताल से लेकर पीएचसी और सीएचसी पर डाक्टरों की कमी बनी हुई है। खासकर मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, यमुनानगर, सिरसा और हिसार जिलों में अधिक पद खाली हैं। हर बार विधानसभा सत्र के दौरान डाक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया जाता है और विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार की घेराबंदी करता है।
विज्ञापन



श्रेणी अनुसार पदों का ब्योरा

श्रेणी
पद
सामान्य
352
एससी
244
बीसी-ए
61
बीसी-बी
33
ईडब्ल्यूएस
87
कुल पद
777बाक्स
एमडी और एमएस डिग्री धारकों को दी जाएगी वरियता
एमबीबीएस डिग्रीधारक 22 से 35 साल के युवा इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। साथ ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या स्टेट मेडिकल काउंसिल में मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। हरियाणा के एससी और बीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी। वहीं, भर्ती में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा करने वालों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed