{"_id":"59e78fd54f1c1b74698b66f8","slug":"shopping-of-diwali-at-sector-17-plaza-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की खरीदारी, जाम हो गईं चंडीगढ़ की सड़कें सारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की खरीदारी, जाम हो गईं चंडीगढ़ की सड़कें सारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sector-17 Plaza
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी दिवाली पर बुधवार को बाजारों में खूब भीड़ रही है। सुबह से लेकर शाम तक शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा जबकि बाजारों में भी लोगों ने जमकर खरीददारी की। बाजारों की पार्किंग सुबह ही फुल हो गई थी। पार्किंगों की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने सरकारी स्कूलों और कम्युनिटी सेंटर के गेट भी खोल दिए, लेकिन पार्किंग की दिक्कत को दूर करने के लिए बनाई यह योजना भी सफल नहीं हो सकी।
ट्रैफिक पुलिस मार्केट्स के अंदर पूरी तरह से चौकस रही। पुलिस ने सड़कों के किनारे वाहन पार्क नहीं होने दिए। शहर के बाजारों की पार्किंग के अंदर कई लोगों के वाहन भी फंस गए। सबसे ज्यादा भीड़ सेक्टर-15, 18, 19 और 22 की मार्केट में रही। वीरवार को दिवाली के दिन सड़कों और बाजारों में कम भीड़ रहने की उम्मीद है क्योंकि अधिकतर लोगों ने खरीददारी कर ली। वीरवार को सिर्फ पटाखा बाजार में ही भीड़ रहने की संभावना है।
सिटी का हार्ट दब गया फड़ी बाजार में
सेक्टर-17 सिटी का हार्ट जहां पर ब्राडेंड शोरूम भी है और जहां पर 4 करोड़ रुपये का लेजर शो लगा है, लेकिन मंगलवार को प्लाजा फड़ी बाजार में तबदील हो गया है। यहां पर जमकर फड़ियां लगी। जबकि ब्रिज के बाद नए प्लाजा की तरफ व्यापारियों ने नगर निगम से कूपन कटवाकर स्टाल लगवाए जबकि पुराने प्लाजा में स्टाल लगाने की मंजूरी नहीं है, लेकिन यहां पर खूब फड़ियां लगी और रैक्स के कपड़े भी यहां पर बिके जिन्हें प्रशासन रोक नहीं पाया।