फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shopping for chhath pooja material in chandigarh

छठ पूजा: बाजार जगमग, पीतल से ज्यादा बांस के सूप-दउरा की मांग

Thu, 26 Oct 2017 09:13 AM IST
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
shopping for chhath pooja material in chandigarh
Chhath Pooja 2017
लोकआस्था का महापर्व छठ पर आवश्यक पूजन सामग्री की खरीददारी के लिए शहर की सबसे बड़ी सेक्टर-26 की मंडी में भारी भीड़ उमड़ी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मंडी में खरीददारों की भीड़ बढती गई। हालांकि इस बार छठ पूजा पर भी महंगाई का असर पड़ा है। पिछली बार की अपेक्षा पूजन सामग्री की कीमतों में काफी बढ़ौतरी आई है। इसके बावजूद भी बुधवार को खरीदारी करने वालों की भीड़ का आलम यह था कि शाम के समय मंडी में जाम जैसी स्थिती बन गई। 
विज्ञापन


इन चीजों की हुई खरीददारी
बुधवार को छठ पूजा के लिए कोसी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, डगरा, गन्ना, नारियल, फल सहित पूजा की हर छोटे-छोटे सामानों की खूब खरीदारी हुई। छठ पूजा में गन्ना बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है इसलिए मंडी में बहुत से दुकानदारों को पास गन्नों की भरमार थी। बता दें छठ पूजा में गन्ने को तालाबों, सरोवरों में खड़ा कर व्रती महिलाएं उपासना करती हैं।
विज्ञापन


साड़ी की दुकानों पर रौनक
खरना के दिन साड़ी की दुकानों पर भी अच्छी-खासी रौनक रही। दरअसल, छठ पूजा करने वाली महिलाएं नई साड़ी पहन कर ही पूजा करती हैं, इसलिए साड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। साथ ही चूड़ी, बिंदी सहित साज-सज्जा की दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन सामग्री का मूल्य

shopping for chhath pooja material in chandigarh
Chhath Pooja 2017
छठ के गीतों की मांग
छठ शुरु होने से एक महीने पहले से ही छठ गीत हर तरफ सुनाई देने लगते हैं। लोग गीतों के जरिये छठी मईया को याद करते हैं और उनसे अपनी संतान की आयु और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। इसलिए हर बार की तरह इस बार भी छठ गीतों के सीडी व डीवीडी की जबरदस्त मांग है। 

पूजन सामग्री का मूल्य
दउरा : 80-160 रुपये का एक
सूप : 50 रुपये का एक
डगरा : 100 रुपये का एक
गन्ना : 40 रुपये का चार
सुथनी : 5 रुपये का एक
चूल्हा : 150-200 रुपये में एक
नारियल : 80 रुपये जोड़ा
अरबी : 40 रुपये किलो
गागल : 50 रुपये जोड़ा
सिंघाड़ा : 40 रुपये किलो
सफेद मूली : 40 रुपये किलो

shopping for chhath pooja material in chandigarh
Chhath Pooja 2017
फलों का मूल्य
अन्नानास : 20-100 रुपये का एक
सेब : 60-80 रुपये किलो
शरीफा : 10 रुपये का एक
अनार : 100 रुपये किलो
संतरा : 80 रुपये किलो
शरीफा : 50 रुपये किलो
अमरूद : 60-80 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed