फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shopkeepers of Sector-15 market urged for strict checking and installation of convex mirrors

सेक्टर-15 मार्केट के दुकानदारों ने सख्त चेकिंग और उत्तल दपर्ण लगाने का किया आग्रह

Sat, 23 Jul 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers of Sector-15 market urged for strict checking and installation of convex mirrors
चंडीगढ़। एसएसपी ट्रैफिक मनीषा चौधरी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट के निदेशक प्रद्युम्न सिंह के साथ सेक्टर-15 स्थित मार्केट में यातायात व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग की स्थिति का जायजा लिया। दुकानदारों ने शाम 5 से रात साढ़े 10 बजे तक ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्त चेकिंग और चालान का सुझाव दिया। सेक्टर में बेतरतीब खड़े ऑटो, रिक्शा और विभिन्न डिलीवरी वाहनों को भी सुनिश्चित जगह पर खड़े करवाने का आग्रह के अलावा विभिन्न दुर्घटना संभावित स्थलों पर उत्तल दर्पण लगवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद सौरभ जोशी ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों को आ रही समस्या के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर-15, 16 और 24 के निवासी व मार्केट एसोसिएशन के सदस्य लगातार यहां आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराते रहते हैं। इस अवसर पर डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत कौर, डीएसपी गुरमुख सिंह, एसई बीएंडआर इंद्रजीत गुलाटी और एसई बागवानी किशनपाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

एसएसपी ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को सेक्टर के विभिन्न स्थलों पर नो पार्किंग बोर्ड लगाने को कहा। प्रद्युमन सिंह ने सेक्टर-15 के लगभग 300 दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपने कर्मचारियों को काम पर आने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए कहें। उन्होंने काम के घंटों के दौरान इस मार्ग पर और अधिक स्थानीय बस चलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने दुकानदारों और उनके कर्मचारियों से भी कहा कि वे अपने वाहन शोरूम और दुकानों के पीछे पार्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed