फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shop by showing pistol barged in.

पिस्तौल दिखाकर दुकान के अंदर घुस गए वे सब और...

Tue, 11 Mar 2014 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Shop by showing pistol barged in.
सेक्टर-52 में एक फोटो शॉप की दुकान में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां पर करीब एक  दर्जन लोगों ने दुकान के अंदर रखा सारा सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन


शॉप के दुकानदार लवली का आरोप है कि दो आरोपी विक्रम और विनोद उसकी दुकान के अंदर घुसे और एक ने पिस्तौल और दूसरे ने चाकू दिखाया।

दुकानदार लवली ने इसकी शिकायत सेक्टर-61 पुलिस चौकी को दी है। मौके पर भी पुलिस ने आकर स्थिति का जायजा लिया।

दुकानदार लवली का कहना है कि दोपहर को दो हमलावार उसकी दुकान में आए जो कैश की मांग करने लग गए। लवली ने बताया कि वह किसी तरह से दुकान के बाहर आ गया और शटर बंद करके वहां से भाग गया। दुकान के अंदर विक्रम और विनोद मौजूद थे।


लवली ने पुलिस को बताया कि दुकान के अंदर बंद दोनों आरोपियों ने अपने करीब एक दर्जन अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। उन्होंने आकर शटर खोला और दुकान में रखे कैमरे सहित सारा सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन


लवली का कहना है कि उसकी दुकान में रखा कैश भी गायब है। सेक्टर-61 पुलिस चौकी देसराज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed