फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shooter Gauri Sheoran Wins Gold and Silver Medal

निशानेबाज गौरी श्योराण ने किया कमाल, जीते स्वर्ण और रजत पदक, देखें अब तक की उपलब्धियां

Thu, 05 Dec 2019 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shooter Gauri Sheoran Wins Gold and Silver Medal
निशानेबाज गौरी श्योराण

चंडीगढ़ की निशानेबाज गौरी श्योराण ने आखिरकार साबित कर दिया कि उसे गोल्डन गर्ल ऐसे ही नहीं कहा जाता। गौरी ने साउथ एशियन गेम्स में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड और सिंगल कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। साउथ एशियन गेम्स-2019 का नेपाल में एक से 10 दिसंबर तक करवाई जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार का दिन भारतीय निशानेबाजों के नाम रहा। महिला शूटिंग टीम ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में शहर की गौरी श्योराण के अलावा अनुराज सिंह और नीरज कौर शामिल हैं। इसके बाद गौरी श्योराण ने 25 मीटर सिंगल कैटेगरी में सिल्वर पर निशाना साधा। गौरी श्योराण के पिता जगदीप सिंह श्योराण आईएएस ऑफिसर हैं। वे स्पेशल सेक्रेटरी फाइनेंस हरियाणा के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


पूरी तैयारी के साथ पहुंची
साउथ एशियन गेम्स के लिए गौरी पिछले एक महीने से तैयारी कर रही थीं। इसके लिए रोजाना सुबह और शाम को कई घंटे प्रैक्टिस भी की। शूटिंग में भारत सहित पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस कंपीटिशन के लिए रवाना होने से पहले गौरी ने कहा था कि भारतीय टीम अन्य टीमों से बेस्ट है। यह बात टूर्नामेंट में मेडल जीतकर भारतीय महिला शूटर ने सच साबित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का हमेशा सहयोग मिला

गौरी श्योराण को इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचाने में उनके पिता जगदीप सिंह श्योराण का बड़ा हाथ है। एक पिता होने के साथ-साथ जगदीप सिंह एक खेल प्रेमी भी हैं। उनके सहयोग की वजह से आज इंटरनेशनल लेवल तक मुकाम बनाने में गौरी कामयाब हुई हैं। जगदीप सिंह हमेशा ही अपनी बेटी को सहयोग देते हैं, चाहे वह जीतकर मेडल लाना हो या फिर हारने के बाद बेटी का मनोबल बढ़ाने की बात हो। कंपटीशन में जीत के जश्न में वह शामिल तो होते ही हैं।

बेटी पर गर्व : जगदीप सिंह
जगदीप सिंह श्योराण ने कहा कि अक्सर आईएएस माता-पिता अपने बच्चों को आईएएस बनाना चाहते हैं। उन्होंने अपने बच्चों (बेटी गौरी और बेटे इंटरनेशनल शूटर विश्वजीत सिंह) को खेल के प्रति समर्पित किया है। मुझे अपने बच्चों पर नाज है। मैं बेटी गौरी पर गर्व महसूस करता हूं, जब वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को खेल में हर तरह चुनौती पसंद है।

गौरी का इंटरनेशनल करिअर
गौरी ने 34 इंटरनेशनल स्तर के शूटिंग इवेंट में हिस्सा लेकर 26 इंटरनेशनल पदक जीत चुकी हैं। इनमें 10 गोल्ड, 8 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। वहीं, नेशनल और स्टेट लेवल पर 102 मेडल उनके नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed