{"_id":"5f9b27b68ebc3e9b7e32ba10","slug":"shooter-gauri-sheoran-gets-second-prize-chandigarh-news-pkl392547955","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाज गौरी श्योराण ने बढ़ाया चंडीगढ़ का मान, कोरोना काल में दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानेबाज गौरी श्योराण ने बढ़ाया चंडीगढ़ का मान, कोरोना काल में दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित
Fri, 30 Oct 2020 02:06 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
निशानेबाज गौरी श्योराण (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की शूटर और इंटरनेशनल मेडलिस्ट गौरी श्योराण को इंटरनेशनल वुमन क्लब ने इंटरनेशनल गर्ल्स विद पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा है। यह अवार्ड ऑनलाइन दिए गए। इस अवार्ड सेरेमनी को यूएसए चैप्टर ने आयोजित करवाया था। देश-विदेश से 27 लड़कियों को विभिन्न कार्य क्षेत्र के लिए यह सम्मान दिया गया। इनमें चंडीगढ़ से एकमात्र शूटर गौरी श्योराण को शूटिंग के क्षेत्र में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच गौरी श्योराण का यह दूसरा ऑनलाइन अवार्ड हैं। इससे पहले कोरोना महामारी में रिपब्लिक ऑफ घाना की ओर से भी उन्हें ऑनलाइन अवार्ड दिया जा चुका है। यह अवार्ड नई दिल्ली में घाना के उच्चायुक्त माइकल एएनएन ओक्वेय एस्क ने ऑनलाइन दिया था।
विज्ञापन
यह सम्मान गौरी श्योराण को शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों और कोरोना काल में लोगों की मदद के चलते दिया गया। बता दें कि गौरी श्योराण ने हरियाणा सीएम फंड में 1 लाख रुपये की मदद भी की थी।
विज्ञापन
देश की टॉप शूटर में शामिल
गौरी श्योराण ने निशानेबाजी में अपनी कड़ी मेहनत से इंटरनेशनल लेवल तक अपनी पहचान बनाई। देश ही नहीं, विदेश में अपने सटीक निशाने के दम पर भारत को कई पदक दिलाए। अपनी उपलब्धियों के चलते वह देश की महिला शूटिंग टीम में टॉप लिस्ट पर शुमार हैं।
बेटी पर हमेशा नाज है
गौरी श्योराण के पिता आईएएस अधिकारी जगदीप श्योराण ने बताया कि देश हो या विदेश, अपने खेल से मेरी बेटी ने हमेशा ही मेेरा और मेरे देश का मान बढ़ाया है। कोरोना महामारी के बीच बेटी को यह दूसरा अवार्ड मिला है। मुझे अपनी बेटी पर हमेशा नाज है।