पूरे फिल्मी अंदाज में तैयार किया जा रहा कार्निवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा ही दृश्य देखने को मिलेगा चंडीगढ़ कार्निवाल में। शुक्रवार से शुरू हो रहे कार्निवाल में एक मचान बनाई जा रही है। इस पर कुछ ऐसा ही दृश्य लोगों को दिखाने की कोशिश की जाएगी।
इस बार कार्निवाल को पूरे फिल्मी अंदाज में तैयार किया जा रहा है। तीन दिनों तक लेजर वैली बॉलीवुड के रंग में रंगी नजर आएगी।
कार्निवाल को सिनेमा के 100 साल पूरे होने की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। सिटको के जनरल मैनेजर एके मल्होत्रा ने बताया कि कार्निवाल को फिल्मी लुक देने के लिए जगह-जगह मशहूर फिल्मी डायलॉग भी लिखे होंगे।
इसके अलावा ऐसे स्टॉल्स लगाए जाएंगे जिनको फिल्मों का नाम दिया जाएगा। एक फूड स्टॉल को ‘चीनी कम नाम’ दिया जाएगा। इन दिनों प्रशासन कार्निवाल की तैयारी में लगा हुआ।
आर्ट्स कॉलेज के छात्र भी फ्लोट्स बनाने में जुटे हैं। उन पर अलग-अलग बॉलीवुड अदाकारों की झलक नजर आएगी।
पेरिस की शाम का नजारा भी मिलेगा
शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर की 1967 में आई ब्लॉक बस्टर हिट ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ की झलक दिखेगी कार्निवाल में।
सेक्टर-10 लेजर वैली में लगे एफिल टावर को और खूबसूरत बनाया जा रहा है ताकि वह पेरिस के टॉवर की झलक दे। इस एफिल टॉवर को चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्ट के छात्र बना रहे हैं।
यहां लोगों को ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ फिल्म से संबंधित क्विज में भी भाग लेने का मौका मिलेगा।