{"_id":"65d908fde42b777a740774aa","slug":"shock-to-bjp-senior-deputy-mayor-and-deputy-mayor-also-lost-their-chair-re-election-on-27th-kuldeep-will-be-the-presiding-officer-chandigarh-news-c-16-pkl1043-360234-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भाजपा को झटकाः सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी भी गई, 27 को दोबारा चुनाव, कुलदीप होंगे पीठासीन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भाजपा को झटकाः सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी भी गई, 27 को दोबारा चुनाव, कुलदीप होंगे पीठासीन अधिकारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा को दूसरा झटका लगा है। मेयर के बाद भाजपा के सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू और डिप्टी मेयर राजिंदर शर्मा की भी कुर्सी चली गई है। अब दोनों पदों पर 27 फरवरी को सुबह 10 बजे चुनाव होंगे। इस बार पीठासीन अधिकारी मेयर कुलदीप कुमार होंगे। शहर के डीसी विनय प्रताप सिंह की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में सुबह 10 बजे से चुनाव की कार्यवाही शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से कुलदीप कुमार मेयर बन चुके हैं। अब वे ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर चुनाव कराएंगे। वोटिंग बैलेट पेपर के माध्यम से कराई जाएगी। चुनाव में उम्मीदवार पुराने ही होंगे। चुनाव को लेकर विस्तृत आदेश शनिवार को जारी किए जाएंगे। राजनीतिक पार्टियों में भी इस बात को लेकर असमंजस है कि क्या दोबारा नॉमिनेशन होंगे या पुराने उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि पुराने उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला होगा। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार भाजपा का पलड़ा भारी है। सांसद किरण खेर को मिलाकर भाजपा के पास कुल 18 वोट हैं। पिछली बार अकाली दल के हरदीप सिंह ने भी भाजपा को वोट दिया था। ऐसे में भाजपा के पास कुल 19 वोट हैं। उधर, आप-कांग्रेस के गठबंधन के पास कुल 17 वोट हैं। ऐसे में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर भाजपा का बनना तय है।
आप जीत के जश्न में डूबी, कांग्रेस में मायूसी
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से कुलदीप कुमार के मेयर बनने के बाद से आम आदमी पार्टी जश्न में डूबी हुई है। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है लेकिन कांग्रेसी खेमे में मायूसी है। किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि गठबंधन होने के बाद भी भाजपा भारी पड़ेगी। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए गठबंधन के पास 17 वोट जबकि भाजपा के पास 19 वोट हैं। आम आदमी पार्टी ने अपना मेयर बना लिया लेकिन कांग्रेस के खाते में कुछ नहीं आएगा। यह सोचकर कांग्रेसी खेमा काफी परेशान है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के कई नेता इस बात से भी नाराज हैं क्योंकि शुक्रवार को चुनाव की नोटिफिकेशन के आने के बाद आप की तरफ से आगे की रणनीति बनाने के लिए फोन नहीं आया। हालांकि, माना जा रहा है कि शनिवार को दोनों पार्टियों के नेता बैठेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
फिर बाहर जा सकते हैं पार्षद
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए गठबंधन के पास नंबर नहीं है। अगर अकाली दल के हरदीप भाजपा को वोट नहीं देते हैं तो चुनाव टाई हो जाएगा। ऐसे में सिक्का उछाल कर फैसला किया जाएगा। गठबंधन और भाजपा दोनों ऐसा नहीं चाहेंगे। इसलिए भाजपा के पास भले आंकड़े हैं लेकिन गठबंधन भी कोशिश करेगा कि दोनों पद उनके खाते में आए। इससे एक बार फिर जोड़तोड़ की राजनीति तेज होगी। माना जा रहा है कि इस बार फिर पार्षदों को बाहर ले जाया जाएगा। भाजपा भी अपने पार्षदों को लेकर पंचकूला जा सकती है।
विज्ञापन
भाजपा में गए तीनों पार्षद अब तक बाहर
हाल ही में भाजपा में गए वार्ड नंबर-16 की पार्षद पूनम, वार्ड नंबर-19 की पार्षद नेहा और वार्ड नंबर-20 के पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला अभी तक शहर से बाहर हैं। वो अभी घर भी नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों पंचकूला के एक निजी होटल में हैं। भाजपा को डर है कि आम आदमी पार्टी उनसे फिर संपर्क करके उन्हें पार्टी में वापस लाने की कोशिश करेंगे इसलिए उन्हें बाहर रखा गया है। अब यह तीनों पार्षद 27 फरवरी को ही सीधे नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में पहुंचेंगे।
गठबंधन में कांग्रेस के खाते में जा सकती है चंडीगढ़ की सीट
शुक्रवार को पूरे दिन आप और कांग्रेस के बीच सीटों पर बंटवारे की चर्चा चलती रही। चर्चा रही कि चंडीगढ़ की सीट पर इंडिया गठबंधन मिलकर लड़ेगा और गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर लग रहा है कि ऐसा होगा। क्योंकि मेयर चुनाव में भी गठबंधन हुआ था और कांग्रेस के खाते में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की सीट आने की संभावना भी कम है। इस मुद्दे पर आप के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की का कहना है कि सीटों के बंटवारा का फैसला वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिया जाएगा।
वर्तमान में वोट का गणित
भाजपाः 17 पार्षद + एक सांसद
आम आदमी पार्टी + कांग्रेसः 17
अकाली दलः 1
इनके बीच होगा मुकाबला
पार्टी सीनियर डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर
आप-कांग्रेस (गठबंधन) गुरप्रीत सिंह गाबी निर्मला देवी
भाजपा कुलजीत सिंह संधू राजिंदर शर्मा