फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shivlal doda want to contest assembly election against sunil jakhar

शिवलाल डोडा पर बड़ा खुलासा, इनके खिलाफ लड़ना चाहता था चुनाव

Sun, 08 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 08 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shivlal doda want to contest assembly election against sunil jakhar
अबोहर के भीम टांक हत्याकांड का मुख्यारोपी शिव लाल डोडा - फोटो : फाइल फोटो
अकाली नेता व शराब व्यवसायी शिव लाल डोडा को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का पूरा समर्थन था। इसलिए शिअद ने डोडा को अबोहर का इंचार्ज बनाया हुआ था और डोडा ने पंजाब सरकार से आई कई ग्रांटें ग्रामीणों को बांटी थी। 
विज्ञापन


डोडा ने वर्ष 2012 में अबोहर से आजाद प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ा था और 45825 वोटें हासिल की थी। जाखड़ को 55,613 वोट मिले थे। जाखड़ ने डोडा को 9,788 वोटों से हराया था।
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव डोडा ने भाजपा या अकाली दल की तरफ से कांग्रेसी प्रत्याशी सुनील जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ना था लेकिन भीम टांक की हत्या के आरोप में फंसने के कारण ये सपना पूरा नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखड़ ने 2012 में 9,788 वोट से दी थी डोडा को शिकस्त

Shivlal doda want to contest assembly election against sunil jakhar
सुनील जाखड़ की प्रेस वार्ता - फोटो : File Photo
इसलिए फाजिल्का की सब जेल में बीते बुधवार की रात अबोहर से डोडा परिवार से किसी व्यक्ति को अबोहर से कांग्रेसी प्रत्याशी सुनील जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ाने की रणनीति तैयार कर रहे थे कि जिला प्रशासन ने जेल के डीएसपी जश्नदीप सिंह के कमरे में 24 अकाली कार्यकर्ताओं को काबू किया था। मौजूदा समय में शिव लाल डोडा अमृतसर की जेल में बंद है।

सूत्रों के मुताबिक शिव लाल डोडा लगभग 35 साल पहले अबोहर में बर्फ बेचता था। पिता की सब्जी की दुकान होती थी। एक आपराधिक मामला दर्ज होने पर वह दिल्ली चला गया था। डोडा का शराब का धंधा पंजाब, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान व गुजरात तक फैला है।

बंगलौर में एक शराब फैक्ट्री है। हरियाणा में एक विद्या संस्थान है। अबोहर में शहरी जायदाद है। अबोहर में शराब के बड़े-बड़े गोदाम हैं। डोडा और उसका भतीजा अमित फाजिल्का जेल के अंदर बैठे अपने शराब के धंधे चलाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed