फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiva temples will resonate with Har Har Mahadev, Chandra Mahaadhyayog is being formed in the month of Saavan

Chandigarh News: हर-हर महादेव से गूंजेंगे शिवालय, सावन में बन रहा चंद्र महाधियोग

Mon, 22 Jul 2024 07:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples will resonate with Har Har Mahadev, Chandra Mahaadhyayog is being formed in the month of Saavan
चंडीगढ़। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय मास है। इस बार सावन में चंद्रमहाधियोग बन रहा है। यह दुर्लभ योग 50 वर्षों के बाद बन रहा है। खास बात यह इस सावन का शुभारंभ सोमवार से और अंत भी सोमवार से हो रहा है। सावन में सभी मंदिर कमेटियों ने अपनी तैयारी कर ली है। मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सुबह से ही भगवान का जलाभिषेक होना शुरू हो जाएगा। मंदिर कमेटियों की ओर से हर सोमवार को खीर और मालपुए का लंगर लगाया जाएगा। सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि सोमवार को चंद्रमा का दिन होता है। चंद्रमा को भगवान शिव अपने मस्तक पर धारण किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जब चंद्रमा को क्षय रोग हुआ तो उन्होंने भगवान शिव की आराधना की। भगवान ने प्रसन्न होकर चंद्रमा से कहा कि सावन के महीने में सोमवार को जो मेरा व्रत करेगा उसे आयु, विद्या, यश और बल की प्राप्ति होगी। इस प्रकार चंद्रमा क्षय रोग से मुक्त हो गया।
विज्ञापन

सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष जतिंदर जौहर ने बताया कि मंदिर में हर रोज भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। भगवान पारदेश्वर की पूजा होगी। शाम में रुद्राभिषेक होगा।
विज्ञापन

सेक्टर-46 के श्री सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया ने बताया कि सुबह से ही भक्त भगवान का जलाभिषेक करेंगे। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सावन में सोमवार को खीर और मालपुए का लंगर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 8 के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य आयोजन होगा। मंदिर के प्रमुख पुजारी अयोध्या प्रसाद शास्त्री ने बताया कि तैयारियां कर ली गई हैं। हर सोमवार को खीर और मालपुए का हर रोज पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक और पूजा होगी। इसके उपरांत आरती होगी।
सेक्टर 11 के श्री सनातन धर्म मंदिर में हर सोमवार को मलाई का पुआ और खीर का लंगर लगेगा। मंदिर के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्त हर रोज मंदिर में अभिषेक करेंगे। सावन में सुबह 5 बजे से ही मंदिर खुल जाएगा। मंदिर में रुद्राभिषेक के लिए बुकिंग जारी है।
सेक्टर 18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि हर सोमवार को मंदिर में खीर और मालपुए का लंगर होगा। हर रोज महिला संकीर्तन मंडली की ओर से कीर्तन होगा। हर रोज भगवान का भव्य शृंगार होगा। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए आएंगे।
शिव शक्ति मंदिर सेक्टर 30 के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि मंदिर में सावन में हर रोज नए तरीके से भगवान का शिव का शृंगार होगा। मंदिर ने कमेटी इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि हर दिन बड़ी संख्या में जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंचेंगे। हर सोमवार को मंदिर में खीर और मालपुए का प्रसाद बांटा जाएगा। सेक्टर-40 स्थित श्री हनुमंत धाम मंदिर कमेटी की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि मंदिर में त्रिलिंगेश्वर भगवान का अभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed