{"_id":"669fcb6db9f2d44e8d0a1645","slug":"shiromani-akali-dals-core-committee-dissolved-preparations-to-expel-rebels-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-475202-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: शिरोमणि अकाली दल ने भंग की अपनी कोर कमेटी, नए सिरे से होगा गठन, बागियों को निकालने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: शिरोमणि अकाली दल ने भंग की अपनी कोर कमेटी, नए सिरे से होगा गठन, बागियों को निकालने की तैयारी
Tue, 23 Jul 2024 08:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:55 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल को अध्यक्ष पद से हटाए जाने को लेकर पार्टी के कुछ नेता बागी हो गए हैं। ये सभी बागी नेता पार्टी की कोर कमेटी के मौजूदा सदस्य थे। सुखबीर बादल ने कमेटी को भंग करके बागियों को सख्त संदेश दिया है।
विज्ञापन
सुखबीर बादल
- फोटो : फाइल
विस्तार
श्री अकाल तख्त के सामने पेश होने से पहले मंगलवार को चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में शिअद प्रमुख सुखबीर बादल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी को भंग कर दिया गया।
बैठक में मौजूद नेताओं ने सुखबीर बादल को नए सिरे से कोर कमेटी के गठन किए जाने को लेकर प्रस्ताव रखा, जिस पर सुखबीर ने मौजूदा कोर कमेटी को भंग कर दिया। कोर कमेटी को भंग करने के पीछे प्रमुख कारण यह है कि पार्टी चीफ सुखबीर बादल को प्रधान पद से हटाए जाने को लेकर एकजुट हुए बागी नेता इस कमेटी के मौजूदा सदस्य थे। आखिरी बार शिअद की कोर कमेटी में 30 नवंबर 2022 को बदलाव हुए थे। अब बगावत के सुर उठने पर एक बार फिर पार्टी हाईकमान ने कोर कमेटी में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए इसे भंग कर दिया है।
यह फैसला पार्टी प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा, हरजिंदर सिंह धामी, बलविंदर सिंह भूंदड़, महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, परमजीत सिंह सरना, इकबाल सिंह झूंडा और हरचरण सिंह बैंस मौजूद थे। इसके अलावा प्रदेश में चार विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव को लेकर चर्चा हुई।