{"_id":"62cfc22e01644801fa1a54b9","slug":"shiromani-akali-dal-will-oppose-the-central-ban-on-syl-and-rihai-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एसवाईएल और रिहाई गाने पर केंद्रीय प्रतिबंध का विरोध करेगा अकाली दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एसवाईएल और रिहाई गाने पर केंद्रीय प्रतिबंध का विरोध करेगा अकाली दल
Thu, 14 Jul 2022 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:43 PM IST
सार
सुखबीर बादल ने ट्वीट किया कि पंजाब के लोगों के मुद्दों का प्रतिनिधित्व करने वाले एसवाईएल और रिहाई जैसे गानों पर प्रतिबंध हमारे विचार व्यक्त करने के लोकतांत्रिक अधिकार का उल्लंघन है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के एसवाईएल और कंवर ग्रेवाल के रिहाई गाने पर प्रतिबंध और यूट्यूब पर बैन होने के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल ने नाराजगी जताई है। विरोध में शिअद ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को युवा अकाली दल पंजाब भर के जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर मार्च निकालेगा।
विज्ञापन
गुरुवार को शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी रिहाई गाने को सुनते हुए अपना वीडियो जारी कर विरोध जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि पंजाब के लोक मामलों को उठाते एसवाईएल और रिहाई जैसे गाने प्रतिबंधित करना विचारों को प्रकट करने के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
इससे पहले सुखबीर बादल ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर जेलों में बंद सिखों की रिहाई का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने पत्र में अपील की है कि वह सिख रिहाई के मुद्दे पर कार्रवाई करें। इससे पहले अकाली दल ने संगरूर लोकसभा के उपचुनाव में भी बंदियों की रिहाई को लेकर चुनाव लड़ा।
विज्ञापन