फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shiromani akali dal menifesto released by sukhbir badal for punjab assembly election 2017

अकाली दल का घोषणा पत्रः घी-चीनी के साथ किसानों को कर्ज माफी का वादा

Wed, 25 Jan 2017 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
shiromani akali dal menifesto released by sukhbir badal for punjab assembly election 2017
सुखबीर बादल ने रिलीज किया अकाली दल का मेनिफेस्टो
शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र आज जारी कर दिया। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज लुधियाना के रेजीडेंसी होटल में घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर पार्टी के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहें।
विज्ञापन


वहीं घोषणा पत्र में किसानों और गरीब तबके के लोगों पर खास फोकस रखा गया। इसमें वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में बढ़ोत्तरी, धान और गेहूं के खरीद मूल्य में इजाफे जैसे कई ऐलान किए गए। व्यापारियों, बुज़ुर्गों और शगुन स्कीम समेत पंजाब के लोगों को दोबारा सरकार आने पर कई सुविधाएं देने का वादा किया गया है।
विज्ञापन


12वीं के 10 टॉपर्स को विदेश में पढ़ाई करने के लिए सहायता देने का वायदा किया गया। छोटे किसानों को हर वर्ष 2 लाख का कर्ज बिना ब्याज के देने का वायदा किया गया। मोहाली और अमृतसर को आईटी हब बनाने का वायदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल सरकार ने ये सब सुविधाएं देने का ऐलान किया

shiromani akali dal menifesto released by sukhbir badal for punjab assembly election 2017
सुखबीर बादल ने रिलीज किया अकाली दल का मेनिफेस्टो
- किसानों को बिना ब्याज साल में दो लाख रुपये कोओपरेटिव बैंक से लोन दिया जाएगा, वापस करने पर इस पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा और अगले साल फिर दो लाख रुपये लोन दिया जाएगा।
- गरीब किसानों का वन टाइम कर्जा माफ
- गरीब किसानों को आठ की बजाय दस घंटे बिजली दी जाएगी
- प्राकृतिक विपदा पर मुआवजा दिया जाएगा
- पेंशन 500 की बजाय 2000 की जाएगी
- शगुन 15000 से बढ़ाकर 51000 किया जाएगा
- भगत पूरन सिंह इंश्योरेंस स्कीम में राशि 50 हजार से एक लाख रुपये की जाएगी
- गरीब को गैस कनेक्शन दिया जाएगा
- राशन में 10 रुपये किलो चीनी के साथ 25 रुपये किलो घी भी दिया जाएगा
- कच्चे मकानों में रहने वाले 5 लाख गरीबों को पक्के मकान दिए जाएंगे
- 20 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा
- हर शहर सीसीटीवी से कनेक्ट होगा
- हर गांव की हर गली सोलर लाइट से होगी रोशन
- 5 साल में लिंक रोड की चौड़ाई 18 फीट तक बढ़ाई जाएगी
- हर विधानसभा भेत्र में सरकारी गौशाला बनाई जाएगी
- राज्यभर में 2500 स्किल डेवेलपमेंट सेंटर बनाए जाएंगे। हर 5 गांवों के लिए ऐसा एक सेंटर खुलेगा
- स्किल डेवेलपमेंट सेंटर में ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को 10 लाख तक का लोन मिलेगा
- ब्लू कार्डधारकों को 25 रुपये/किलो की दर से देसी घी, 10 रुपये/किलो की दर से चीनी मिलेगी
- आर्थिक तौर पर पिछड़ों को मुफ्त बिजली मिलेगी
- भगत पूरन सिंह मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की रकम 50,000 रुपये से बढ़कर 1 लाख रुपये होगी
- 5 लाख लोगों को आवास की सुविधा के लिए 2,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा
- किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 100 रुपये का बोनस मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed