फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal leader Harsimrat Kaur Badal tests positive for Covid

पंजाब में कोरोना : सांसद हरसिमरत कौर बादल भी कोरोना की चपेट में, ट्वीट कर दी जानकारी 

Fri, 16 Apr 2021 09:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Apr 2021 09:52 AM IST
सार

  • सांसद हरसिमरत कौर बादल में दिखे मामूली लक्षण 
  • खुद को घर में ही किया क्वारंटीन

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal leader Harsimrat Kaur Badal tests positive for Covid
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : Facebook

विस्तार

पंजाब की सांसद और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सांसद ने खुद को गांव बादल स्थित अपने ससुराल में एकांतवास कर लिया। हरसिमरत कौर बादल ने खुद अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार सुबह पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी। सांसद ने अपनी पोस्ट में अपील की कि उनके संपर्क में आने वाले अकाली वर्कर एवं अन्य लोग अपना टेस्ट करवाएं। 

विज्ञापन


बादल परिवार के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि सांसद बादल ने एक दिन पहले ही अपना आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया था। गुरुवार देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुवार को ही पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल अपने सांसद क्षेत्र में लोगों से भी मिली थी। जिनके बारे में उन्होंने खुद फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर जानकारी दी थी। 

विज्ञापन


पंजाब में संक्रमण से हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। हाल यह हैं कि अप्रैल में ही पिछले नौ दिनों में अस्पतालों में गंभीर हालत में भर्ती संक्रमितों की संख्या में 50 प्रतिशत तक इजाफा हो गया है। इसी माह की नौ तारीख को अस्पतालों में 26 गंभीर मरीजों को भर्ती कराया गया था। अब इस संख्या में 50 फीसदी की वृद्धि हो गई है।



देश के साथ पंजाब में भी तेजी से संक्रमण पांव पसार रहा है। यहां संक्रमण के रिकॉर्ड 3500 से अधिक केस एक दिन में आ चुके हैं। हालांकि मौतों के मामलों में कुछ कमी आई है। एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इस समय एक्टिव केसों की संख्या राज्य के 22 जिलों में बढ़कर 28000 के पार पहुंच गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed