{"_id":"6136586b8ebc3e88b87e21bb","slug":"shiromani-akali-dal-invites-farmer-organizations-for-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: शिअद ने शुरू की किसानों को मनाने की कवायद, 32 संगठनों को भेजा बातचीत का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: शिअद ने शुरू की किसानों को मनाने की कवायद, 32 संगठनों को भेजा बातचीत का न्योता
Mon, 06 Sep 2021 11:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:42 PM IST
सार
मोगा घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल ने बड़ी पहल की है। शिअद ने पंजाब के 32 किसान संगठनों को पत्र लिखकर बातचीत का न्योता भेजा है। पार्टी ने किसान नेताओं से बातचीत के लिए एक समिति बनाने का आग्रह किया। बता दें कि पंजाब के मोगा में सुखबीर बादल के कार्यक्रम के दौरान किसानों पर लाठीचार्ज की घटना से संगठनों में नाराजगी है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल ने नाराज किसानों को मनाने की कवायद शुरू कर दी है। शिअद नेताओं ने पंजाब के 32 किसान संगठनों से संपर्क किया है। वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने शिअद नेतृत्व के साथ वार्ता के लिए किसान नेताओं से एक समिति बनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
शिअद की 'गल पंजाब' मुहिम के दौरान मोगा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज से किसान नेता नाराज चल रहे हैं। शिअद नेता प्रो. चंदूमाजरा ने किसान नेताओं को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें कहा गया है कि अकाली दल हमेशा किसानों के मुद्दे पर खड़ा रहा और संयुक्त किसान मोर्चा के हर फैसले का समर्थन किया।
विज्ञापन
किसानों की सभी चिंताओं को दूर करने के साथ-साथ तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए एकजुट होकर शिअद किसानों के साथ काम करना चाहता है। यही कारण है कि शिअद ने अपने अभियान को एक सप्ताह के लिए टाल दिया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान नेता अकाली दल की ओर से वार्ता के लिए बलविंदर भुंडूर और मनजिंदर सिंह सिरसा से पसंद के स्थान पर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
चंदूमाजरा की ओेर से कहा गया है कि किसान संगठन इस भावना को समझेंगे और महसूस करेंगे कि शिअद बड़े पैमाने पर किसानों और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहा है। शिअद नेता ने कहा कि ऐसी स्थिति में शिअद के पार्टी कार्यक्रमों को लेकर किसान संगठनों के मन में सभी शंकाओं को दूर करना आवश्यक है। उम्मीद है कि किसान नेता बातचीत की प्रक्रिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे और पूरे मुद्दे को सभी की संतुष्टि के लिए हल किया जाएगा।