फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal declared six candidates for loksabha Election

Punjab: अकाली दल ने चंडीगढ़ समेत छह सीटों पर उतारे प्रत्याशी, बठिंडा से हरसिमरत और जालंधर से लड़ेंगे केपी

Mon, 22 Apr 2024 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 05:16 PM IST
सार

पार्टी ने फिरोजपुर से नरदेव सिंह बॉबी मान, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से सोहन सिंह ठंडल को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने चंडीगढ़ सीट से हरदीप सिंह बटरेला को टिकट दिया है।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal declared six candidates for loksabha Election
अकाली दल के छह उम्मीदवारों का एलान - फोटो : twitter @Akali_Dal_

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल ने छह सीटों पर सोमवार को उम्मीदवारों का एलान कर दिया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दूसरी सूची की घोषणा की है। पार्टी ने बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल को टिकट दिया है।
विज्ञापन


पार्टी ने फिरोजपुर से वरदेव सिंह नोनी मान, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से सोहन सिंह ठंडल को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने चंडीगढ़ सीट से हरदीप सिंह बटरेला को टिकट दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को ही पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी को जालंधर से मैदान में उतारा गया है। केपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सूची में शामिल हैं। शिअद को जालंधर और होशियारपुर सीट से कोई मजबूत चेहरा नहीं मिल रहा है, ऐसे में केपी शिअद के चुनावी गणित में पूरी तरह फिट बैठ रहे हैं। महिंदर सिंह केपी जालंधर के दलित समाज में अच्छी पकड़ भी रखते हैं। यहां तक कि केपी चन्नी के करीबी माने जाते हैं। वह 2009 में जालंधर से सांसद बने थे। 2014 में होशियारपुर से विजय सांपला से वह हार गए थे। वह तीन बार विधायक और राज्य में दो बार मंत्री रह चुके हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान रह चुके हैं। पुराना चेहरा होने के कारण केपी की अच्छी पकड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा से चौथी बार हरसिमरत पर दांव
शिअद ने बठिंडा से चौथी बार हरसिमरत पर दांव खेला है। टिकट मिलने के बाद हरसिमरत कौर बादल सोमवार को तख्त दमदमा साहिब में माथा टेकने पहुंची। इस दौरान शिअद प्रत्याशी ने कहा कि अभी कुछ काम बाकी हैं। अगर चौथी बार भी लोगों ने सेवा करने का मौका दिया तो सबसे पहले बाकी काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की लड़ाई सीधे तौर पर दिल्ली से है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने फिर से उन पर विश्वास करके उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है।  


हरसिमरत कौर बादल ने पहला लोक सभा चुनाव 2009 में लड़ा था। उसके बाद लगातार तीन बार हरसिमरत कौर बादल चुनाव में जीत हासिल करती आ रही हैं।  

लुधियाना से रंजीत सिंह ढिल्लों मैदान में
शिरोमणि अकाली दल ने लुधियाना से पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लों को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रंजीत सिंह ढिल्लों का पेशा खेती बाड़ी है और वे दसवीं पास हैं। रंजीत सिंह ढिल्लों वर्ष 2012 में लुधियाना पूर्वी हलके से विधायक रहे हैं। इसके बाद वे 2017 के बाद जिला प्रधान रहे हैं। अब उनको पहली बार लोकसभा का टिकट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed