फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal announces a list of 64 candidates for Punjab Assembly polls

पंजाब विधानसभा चुनाव: शिअद ने 64 उम्मीदवारों की सूची की जारी, जलालाबाद से सुखबीर बादल मैदान में

Mon, 13 Sep 2021 07:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Sep 2021 07:09 PM IST
सार

पंजाब में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगी है। सोमवार को शिरोमणि अकाली दल ने 64 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। शिअद प्रधान सुखबीर बादल फिरोजपुर की जलालाबाद विधानसभा सीट से चुनाव में उतरेंगे। खास बात यह है कि शिअद की रणनीति इस बार प्रशांत किशोर के सहयोगी रह चुके सुनील कानूगोलू बना रहे हैं।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal announces a list of 64 candidates for Punjab Assembly polls
शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल चुनावी मोड में आ गई है। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने सोमवार को 64 पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में मालवा क्षेत्र पर विशेष फोकस किया गया है। इस क्षेत्र से 44, माझा से 11 और दोआबा से नौ प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। 2022 का यह चुनावी रण शिअद प्रधान सुखबीर बादल के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। सुखबीर बादल को अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की विरासत को बचाना भी एक बड़ी चुनौती है। अब प्रकाश सिंह बादल उम्रदराज हो चुके हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इस चुनाव का सारा भार सुखबीर के कंधों पर ही रहने वाला है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब की सियासत में बरगद से कम नहीं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जलालाबाद चुनाव लड़ेंगे सुखबीर बादल
2022 के रण में सुखबीर बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा उन्होंने 14 मार्च को जलालाबाद में एक रैली के दौरान कर दी थी। इस बार शिअद बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। 117 सीटों में 20 बसपा को दी गई हैं।


कानूगोलू बना रहे हैं शिअद के लिए चुनावी रणनीति
इस बार शिअद की चुनावी रणनीति प्रशांत किशोर के सहयोगी रहे सुनील कानूगोलू बना रहे हैं। कानूगोलू की टीम इन दिनों पंजाब के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में काम कर रही है। उसी के अनुसार राज्यभर में शिअद का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed