फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shift attendant posted at power sub station died due to electricity current in Bhiwani

Bhiwani News: पावर सब स्टेशन पर तैनात शिफ्ट अटेंडेंट की करंट लगने से मौत, घरवालों को बेसुध था मिला

Sun, 25 Jun 2023 02:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 02:31 PM IST
सार

जूई थाना प्रभारी सतीश ने शव का रविवार सुबह भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। एसआई सतीश ने बताया कि मनोज के पिता दिलबाग के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Shift attendant posted at power sub station died due to electricity current in Bhiwani
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी के गांव नंगला के 33 केवी सब स्टेशन पर तैनात शिफ्ट अटेंडेंट की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन बेसुध हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना निगम अधिकारियों को दी गई। वहीं जूई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


मृतक के पिता के बयान दर्ज कर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। गांव खेरपुरा निवासी 32 वर्षीय मनोज 2019 में बिजली निगम में बतौर शिफ्ट अटेंडेंट की नौकरी पर लगा था। उसकी गांव नांगल के 33 सब स्टेशन पर ड्यूटी थी। परिजनों ने बताया कि मनोज शनिवार सुबह नौ बजे घर से ड्यूटी करने गया था लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन मिलाया। 
विज्ञापन


फोन नहीं उठाया तो परिजन सब स्टेशन पर पहुंचे। जहां मनोज बेसुध हालत में पड़ा था। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता दिलबाग ने बताया कि उसके दो लड़के और दो लड़की हैं। मनोज शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। उसके एक लड़का और एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब स्टेशन पर कार्य के दौरान किसी बिजली उपकरण से करंट लगने से उसकी मौत हुई है। हाथ में करंट लगने से झुलसने का भी निशान है। फिलहाल जूई थाना प्रभारी सतीश ने शव का रविवार सुबह भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। एसआई सतीश ने बताया कि मनोज के पिता दिलबाग के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed