फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sher-e-Punjab T-20 Cup: Openers Karthik and Shiven lead Strikers to victory.

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप : सलामी बल्लेबाज कार्तिक और शिवेन ने स्ट्राइकर्स को दिलाई जीत

Sun, 16 Jun 2024 04:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Sher-e-Punjab T-20 Cup: Openers Karthik and Shiven lead Strikers to victory.
चंडीगढ़। कार्तिक शर्मा (48 गेंदों पर 79 रन) और शिवेन रखेजा (24 गेंदों पर 51 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की बदौलत जेके सुपर स्ट्राइकर्स ने शनिवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने पीसीए की ओर से आयोजित शेर-ए-पंजाब टी-20 कप के दौरान खेले गए मैच में रॉयल फैंटम को सात विकेट के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन


शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए कार्तिक ने 164 के स्ट्राइक-रेट से छह छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 79 रन की पारी खेली। उन्होंने सुनिश्चित किया कि वे लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी पारी में क्रीज पर डटे रहें। इस तरह वे लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहे। इस बीच उनकी पारी में 10 चौके और 1 छक्का शामिल था, शिवेन ने 51 की पारी के दौरान 212 के शानदार स्ट्राइक-रेट से रन बनाए।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल फैंटम ने 20 ओवरों में 157/3 का स्कोर बनाया, जिसमें कप्तान अनमोलप्रीत सिंह ने 33 गेंदों पर सबसे अधिक व नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने दो छक्के और पांच चौके लगाए। सलामी बल्लेबाज जसकरनवीर पॉल ने भी 47 गेंदों पर 51 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया। अनमोलप्रीत का साथ सोहराब धालीवाल ने दिया, जिन्होंने 228 के स्ट्राइक-रेट से 14 गेंदों पर 32 रन बनाए। दोनों ने फैंटम को 157 तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में स्ट्राइकर्स ने 16.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज कार्तिक और शिवेन ने विपक्षी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया और 6.2 ओवरों में 77 रन जोड़े। फैंटम के गेंदबाज स्ट्राइकर्स के सलामी बल्लेबाजों के हमले को रोकने में विफल रहे। कप्तान सनवीर सिंह (8), शाहबाज संधू (10) और आरुष सभरवाल (3) जीत में ज्यादा योगदान नहीं दे सके लेकिन कार्तिक ने स्ट्राइकर्स के लिए जीत का सिलसिला जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article