फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sheela dikshit press confrence

कांग्रेस ने कभी डेरा से समर्थन नहीं मांगा: शीला

Mon, 13 Oct 2014 06:43 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Oct 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
sheela dikshit press confrence

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने डेरा के भाजपा को दिए समर्थन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी डेरा से समर्थन नहीं मांगा। उन्होंने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सेक्टर-27 में प्रैसवार्ता कर दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा से कई युवा दिल्ली के विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए आते थे लेकिन हुड्डा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कई विश्वविद्यालय बन गए हैं। उन्होंने कह कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा का मुख्यमंत्री नहीं बनना है ऐसे में मोदी की प्रदेश में कोई लहर नहीं है।
विज्ञापन


दीक्षित ने कहा कि हरियाणा में अलग से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन करके कोई भी साम्प्रदायियकता नहीं फैलाई गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी ऐसे वायदें नहीं किए हैं जो पूरे नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीला दीक्षित ने गवर्नर पद से इस्तीफा देने के सवाल के जबाव में कहा कि भाजपा की नई केंद्र सरकार ने संकेत दे दिया था कि इस्तीफा दे दो। दीक्षित ने कहा कि जब दो गवर्नर को संस्पेंड कर दिया गया तो उन्होंने इस्तीफा देना ही बेहतर समझा। दिल्ली में सरकार के गठन न होने के सवाल में दीक्षित ने कहा कि ऐसी स्थिति में वहां के लोगों का नुकसान हो रहा है। फरवरी तक राष्ट्रपति शासन लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed